कैच छोड़ने के बाद कप्तान रोहित शर्मा का प्रायश्चित, बोले- ‘मैं उसको डिनर पर ले जाऊंगा’

Updated:
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज किया. बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर भारत ने सेमीफाइनल के लिए कदम बढ़ा दिए हैं. लेकिन इसी मैच में रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल की गेंद पर हैट्रिक वाला कैच छोड़ दिया, जिस पर अब उन्होंने बयान दिया है.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने अपनी शानदार शुरुआत की. 20 फरवरी गुरुवार को खेले गए मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से शिकस्त दी. शुभमन गिल के शतक और मोहम्मद शमी के धुआंधार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया. लेकिन इसी मैच में एक और खास मोमेंट बन जाता अगर रोहित शर्मा अक्षर पटेल की गेंदबाजी में कैच ले लेते. वह ऐसा कैच जिसे लेते ही अक्षर पटेल की हैट्रिक हो जाती, लेकिन कप्तान रोहित के हाथों से कैच छूट गया. 9वें ओवर में पटेल ने बांग्लादेश की पारी को लगभग तहस नहस कर दिया था. 

अक्षर पटेल ने बांग्लादेश की बैटिंग पारी में 9वें ओवर में दूसरी गेंद पर तंजीद हसन को चलता किया, उसके बाद तीसरी गेंद पर मुशफिकुर रहीम को भी शून्य के स्कोर पर आउट करवाया. हैट्रिक के नजदीक अक्षर पटेल ने चौथी गेंद जेकर अली को फेंकी और वे संभाल नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई, लेकिन रोहित शर्मा ने कैच टपका दिया. इससे पटेल की हैट्रिक रह गई. हालांकि रोहित शर्मा बेहद आसान कैच छोड़ने के बाद निराश होकर जमीन पर ही हाथ पटकने लगे. IND vs BAN

रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में इस बात पर अफसोस जताते हुए, मजाक में कहा कि वे उन्हें कल डिनर पर ले जाएंगे. उन्होंने कहा उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से यह कैच उन्हें लेना चाहिए था. लेकिन मैच में यह सब हो जाता है. रोहित ने कहा, “वह आसान कैच था, मैंने अपने लिए जो मानक तय किए हैं, उनके हिसाब से मुझे वह कैच लपक लेना चाहिए था. लेकिन मैं जानता हूँ कि ऐसी चीजें तो होती ही रहती हैं. ह्रदय और जैकर को श्रेय जाता है, उन्होंने अच्छी साझेदारी की.” Rohit Sharma on dropped Catch.

रोहित ने शुभमन गिल की बल्लेबाजी की भी तारीफ की, उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि उनमें कितना क्लास है, किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए. अंत तक बल्लेबाजी करते देखना अच्छा लगा. इस साल चार वनडे मैचों में, गिल ने 120.00 की औसत से 360 रन बनाए हैं, जिसमें लगभग 95 की स्ट्राइक रेट, दो शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में और अब इस मैच में भी लगातार चार मैचों में गिल का 50+ स्कोर है. गिल इस मैच में अपने शतक के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए.

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले नौ ओवर में बांग्लादेश के 35/5 रन बनाए. इसके बाद जैकर अली (114 गेंदों में चार चौकों की मदद से 68 रन) और तौहीद ह्रदय (117 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन) के बीच 154 रनों की साझेदारी ने बांग्लादेश को 49.4 ओवर में 228 रन तक पहुँचाया. शमी (5/53) और हर्षित राणा (3/31) भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जबकि अक्षर ने भी अपने नौ ओवर में 43 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

रन-चेज में भारत ने शानदार शुरुआत की क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा (36 गेंदों में 41 रन, सात चौके) ने गिल के साथ 69 रन की ओपनिंग साझेदारी की. इसके बाद कुछ विकेट जल्दी गिर जाने से भारत का स्कोर 144/4 हो गया, लेकिन गिल (129 गेंदों में 101*, नौ चौके और दो छक्के) और केएल राहुल (47 गेंदों में 41*, एक चौका और दो छक्के) ने भारत को छह विकेट शेष रहते जीत दिला दी.

चैंपियंस ट्रॉफी में अब भारत का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा. 23 फरवरी को दुबई में होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी कमर कस ली है. पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम पूरे कांफिडेंस में होगी, वहीं पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद इस मैच में अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी. अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो उसका सेमीफाइनल का टिकट कट जाएगा, वहीं पाकिस्तान का सफर यहीं समाप्त हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को डबल झटका, फखर जमान के बाहर होने के बाद अब आईसीसी ने लगाया जुर्माना

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा महान सचिन का रिकॉर्ड, 11000 ODI रन बनाकर किया कमाल

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola