ePaper

पाकिस्तान को डबल झटका, फखर जमान के बाहर होने के बाद अब आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Updated at : 20 Feb 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की बोहनी ही खराब हो गई. पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से हारने का गम टीम अभी भुला भी नहीं पाई थी कि आईसीसी ने स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा दिया है. एक और बड़ा झटका सलामी बल्लेबाज फखर जमान का चोटिल होना है.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पाक को बुधवार को घरेलू मैदान पर अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड से 60 रन से हार का सामना करना पड़ा. गुरुवार को परेशानी तब और बढ़ गई जब कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए आईसीसी ने टीम पर जुर्माना लगाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद यह पाकिस्तान के लिए दोहरा झटका है. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. यह पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा झटका है.

न्यूजीलैंड से पाकिस्तान को मिली करारी हार

पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 321 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था, जिसे पूरा करने में टीम विफल रही. पाकिस्तान पर धीमी ओवर-रेट का जुर्माना लगाया गया क्योंकि तय समय तक वह एक ओवर कम गेंदबाजी कर पाया. ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और शारफुद्दौला, तीसरे अंपायर जोएल विल्सन और चौथे अंपायर एलेक्स व्हार्फ ने आरोप लगाया और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने जुर्माना लगाया.

मैच फीस का 5 फीसदी लगा जुर्माना

जुर्माने के रूप में मैच फीस का पांच प्रतिशत काटा जाएगा. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपराध स्वीकार कर लिया है, इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं थी. खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कार्मिकों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-गति अपराधों से संबंधित है, यदि कोई खिलाड़ी निर्धारित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहता है तो उस खिलाड़ी पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.

पाकिस्तान का अगला मुकाबला भारत से

रिजवान की अगुआई वाली टीम अब चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अगले मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत का सामना करेगा. रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. अगर पाकिस्तान को एक और हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा. फखर जमान की जगह टीम में इमाम-उल-हक को शामिल किया गया है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola