ePaper

बांकुड़ा में 3,378 वोटर्स के नाम कटे, 10 हजार नये मतदाता जुड़े, देखें डिटेल

Updated at : 01 Mar 2026 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
bankura-sir West Bengal Voter List Latest Update

बीएलओ ने घर-घर जाकर लोगों को बांटे थे फॉर्म.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बांकुड़ा में SIR प्रक्रिया पूरी हो गयी है. वोटर लिस्ट से 3,378 नाम हटाये गये हैं. 10 हजार से अधिक वोटर के नाम जुड़े, जिससे मतदाताओं की संख्या बढ़कर 29.11 लाख हो गयी. एसआईआर में 3,000 से अधिक अधिकारियों ने काम किया. जिन लोगों के नाम कट गये हैं और जिनको नाम जुड़ने पर आपत्ति है, वे अब क्या करें, यहां जानें.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद वोटर लिस्ट पर राज्य में सियासी तापमान चढ़ गया है. बांकुड़ा जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में वोटर लिस्ट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया कानून के दायरे में, चरणबद्ध तरीके से और प्रशासनिक तंत्र की निगरानी में पूरी की गयी है.

वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों को दी गयी विशेष सहायता

बांकुड़ा के जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों को निबटाया गया. इसके बाद 14 फरवरी 2026 तक नोटिस जारी किये गये, सुनवाई हुई और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गयी. इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और अन्य संवेदनशील वर्गों को विशेष सहायता उपलब्ध करायी गयी.

3991 सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया काम

प्रशासन ने कहा है कि बांकुड़ा में SIR के लिए चुनाव मशीनरी का बड़ा ढांचा सक्रिय रहा. 12 ईआरओ, 120 एईआरओ, 184 अतिरिक्त एईआरओ, 386 बीएलओ सुपरवाइजर और 3,289 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने जमीनी स्तर पर काम किया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिसंबर में बांकुड़ा में थे 29.01 लाख वोटर

आंकड़ों के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को जारी प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) में कुल 29,01,009 मतदाता थे. इनमें 14,76,646 पुरुष, 14,24,361 महिला और 2 थर्ड जेंडर वोटर थे. 28 फरवरी 2026 तक यह संख्या बढ़कर 29,11,626 (14,82,140 पुरुष 14,29,484 महिला और 2 थर्ड जेंडर वोटर) हो गयी. इस दौरान 3,378 नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये. प्रशासन ने कहा है कि यह प्रक्रिया मृत, स्थानांतरित या अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाने के नियमों के तहत की गयी.

28 फरवरी 2026 तक बांकुड़ा जिले में वोटर्स की संख्या

विधानसभाConstituencyपुरुषमहिलाथर्ड जेंडरकुल
सालतोराSaltora1200391132400233279
छातनाChhatna1232161168460240062
रानीबांधRanibandh1287011260020254703
रायपुरRaipur1129861107930223779
तालडांगराTaldangra1204741153820235856
बांकुड़ाBankura1306021300350260637
बरजोड़ाBarjora1284891233341251824
ओंडाOnda1340801275200261600
विष्णुपुरBishnupur1105421081320218674
कातुलपुरKatulpur1283131231091251423
इंडसIndus1250291205180245547
सोनामुखीSonamukhi1196691145730234242
कुल1482140142948422911626

बांकुड़ा जिले में सबसे अधिक वोटर ओंडा विधानसभा क्षेत्र में

आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि बांकुड़ा जिले के ओंडा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2,61,600 मतदाता हैं. बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र में 2,60,637 मतदाता हैं. बिष्णुपुर विधानसभा सीट पर सबसे कम 2,18,674 वोटर हैं.

वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का प्रशासन कर रहा बचाव

प्रशासन ने साफ किया है कि यदि किसी व्यक्ति को नाम जुड़ने या कटने पर आपत्ति है, तो वह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 24 के तहत जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपील कर सकता है. ज्ञात हो कि SIR को लेकर बंगाल में राजनीतिक बयानबाजी तेज है. तृणमूल कांग्रेस ने जान-बूझकर बड़े पैमाने पर नाम हटाये जाने का आरोप लगाया है, तो प्रशासन दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और कानून सम्मत है.

इसे भी पढ़ें

एसआईआर : बंगाल में 60 लाख से अधिक संदिग्ध मतदाता, लीगल ऑफिसर्स को सौंपी गयी लिस्ट

11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 3 करोड़ वोटर के नाम कटे, बंगाल में 63 लाख

बंगाल में एसआईआर के बाद मतदाता सूची जारी होने से पहले सुरक्षा कड़ी

Voter List Bengal: 5.46 लाख वोटर के नाम कटे, अब बंगाल में 7.04 करोड़ मतदाता

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola