रांची के JSCA स्टेडियम में 6 अक्टूबर को होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला, देखें शेड्यूल

Paarl: South Africa and India thank each other South Africa won the first ODI by 31 runs in Paarl, South Africa, Wednesday, Jan. 19, 2022.AP/PTI Photo(AP01_19_2022_000250B)
बीसीसीआई कोरोना महामारी के कारण स्थगित सीरीज को पूरा करना चाहता है. इसलिए टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा. पता चला है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक वनडे मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में भी खेला जायेगा. यह मुकाबला 6 अक्टूबर को होगा.
टीम इंडिया को इसी साल अक्टूबर महीने में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टी-20 सीरीज खेलने हैं. साथ ही टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है. बीसीसीआई सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा.
दिल्ली का फिरोजशाह कोटला अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज के अंतिम मैच की मेजबानी करेगा. जबकि टी-20 विश्व कप के लिए जाने वाली टीम आईसीसी प्रतियोगिता के लिये रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैच खेलेगी. पता चला है कि भारत मोहाली में 20 सितंबर, नागपुर में 23 सितंबर और हैदराबाद में 25 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा.
Also Read: वीवीएस लक्ष्मण की बीसीसीआई को खास सलाह, कहा- सिर्फ खिलाड़ियों का नहीं, कोचों की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ भी जरूरी
भारतीय टीम विश्व कप की अपनी तैयारियों का समापन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन और टी-20 मैच से करेगी जो त्रिवेंद्रम में 28 सितंबर, गुवाहाटी में एक अक्टूबर और इंदौर में तीन अक्टूबर को होंगे. तीन मैचों के वनडे सीरीज का पहला वनडे रांची में छह अक्टूबर, लखनऊ में नौ अक्टूबर और दिल्ली में 11 अक्टूबर को खेला जायेगा. बीसीसीआई कोविड-19 के कारण स्थगित हुई लंबित सीरीज को खत्म कर रहा है.
दक्षिण अफ्रीका की टीम दुर्गा पूजा के दौरान तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए आ रही है. जिसमें दूसरे दर्जे की भारतीय टीम खेलती नजर आयेगी. बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा कि जैसा कि हमारे सचिव जय शाह ने हाल में कहा था, हमारे पास बराबर मजबूती की दो राष्ट्रीय टीमें उपलब्ध हैं. इसलिए तीन वनडे ऐसे समय पर खेले जायेंगे जब राष्ट्रीय टीम विश्व टी20 के लिए रवाना होगी.
Also Read: Asia Cup 2022: श्रीलंका के इनकार के बाद संयुक्त अरब अमीरात में होगा एशिया कप, बीसीसीआई ने की घोषणा
सूत्र ने कहा कि रोटेशन नीति के अनुसार वनडे को कोलकाता में होना था लेकिन दुर्गा पूजा के समय पर बंगाल क्रिकेट संघ त्योहार के दौरान पुलिस का बंदोबस्त नहीं कर पायेगा. इसलिए एक मैच दिल्ली को दिया गया है.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20
20 सितंबर – मोहाली.
23 सितंबर – नागपुर.
25 सितंबर – हैदराबाद
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी-20
28 सितंबर – त्रिवेंद्रम.
एक अक्टूबर – गुवाहाटी.
तीन अक्टूबर : इंदौर
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे
छह अक्टूबर – रांची.
नौ अक्टूबर – लखनऊ.
11 अक्टूबर – दिल्ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




