मैदान पर अंपायर से भिड़े मोहम्मद नबी, ICC ने ठोका फाइन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Feb 2026 3:58 PM

विज्ञापन

अंपायर से बहस करते मोहम्मद नबी, फोटो एक्स

Mohammad Nabi: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नबी को अंपायर के फैसले का विरोध करना भारी पड़ गया है. आईसीसी ने नबी पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. आइये पूरा मामला जानते हैं.

विज्ञापन

Mohammad Nabi: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताई थी. यह घटना अफगानिस्तान की पारी के 14वें ओवर की है. जब गेंदबाज लुंगी एनगिडि की कलाई पर बंधे बैंड को लेकर नबी की अंपायर से लंबी बहस हो गई.

Mohammad Nabi ने आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया

आईसीसी ने एक बयान में कहा, नबी ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया है जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के संबंध में है.

नबी पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया

नबी पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया. नबी ने आरोप और सजा स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया था हाई वोल्टेज मुकाबला

बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया था. मैच का फैसला दो सुपर ओवर में हुआ. अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाया. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. मुकाबला बराबरी पर खत्म होने के बाद पहला सुपर ओवर खेला गया. जिसमें भी मैच टाई हो गया. फिर दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया.

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026: ये तो गजब हो गया! दो सुपर ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 4 रन से मारी बाजी

20वें ओवर का ड्रामा, रबाड़ा की नो बॉल और वाइड ने बदला गेम, जानें सबकुछ

अफगानिस्तान का पत्ता टी20 वर्ल्ड कप से लगभग साफ, प्वाइंट्स टेबल में जानें ग्रुप डी का हाल

बदकिस्मत रहे कि हम हार गए, साउथ अफ्रीका से मिली रोमांचक हार के बाद टूटे राशिद खान

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola