टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान किशन को सम्मान, बिहार के लाल को मिला 1 करोड़ का इनाम

Updated:
विज्ञापन
Bihar Government Honours Ishan Kishan With Rs 1 Crore Reward Following World Cup Heroics

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को किया पुरस्कृत (फोटो-सोशल मीडिया)

भारतीय टीम के स्टार बैटर ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये का ईनामी राशि देकर सम्मानित किया. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को आगे के सफल करियर के लिए भी शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया है. ईशान किशन ने वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक करोड़ रुपये का इनामी राशि देकर सम्मानित किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आगे के सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दी है.

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर ईशान किशन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल ईशान किशन को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया. सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए.”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान का शानदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया है. नंबर-3 पर खेलते हुए ईशान किशन ने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली थी. उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान 9 मुकाबले में 193 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 317 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाया. वो इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. पहले नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के संजू सैमसन रहे.

ईशान ने फाइनल में खेली थी अर्धशतकीय पारी

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खली. ईशान की तेज तर्रार पारी के बदौलत भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए. जवाब में इस लक्ष्य को पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट चटकाए. इसके साथ ही भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इसके साथ ही वो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली भी पहली टीम बन गई है.

यह भी पढ़ें: IPL का जलवा बरकरार: TV से लेकर मोबाइल तक दिखा क्रेज, दर्शकों की संख्या में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन