IPL का जलवा बरकरार: TV से लेकर मोबाइल तक दिखा क्रेज, दर्शकों की संख्या में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Updated:
विज्ञापन

आईपीएल व्यूअरशिप (फोटो-सोशल मीडिया)

आईपीएल की लोकप्रियता हर साल नई ऊंचाइयों को छू रही है. इस सीजन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की संख्या में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि टीवी पर दर्शकों की संख्या 500 मिलियन के करीब पहुंच गई है.

विज्ञापन

आईपीएल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. इस सीजन डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ टीवी पर भी दर्शकों की बढ़ोतरी हुई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आईपीएल देखने वाले दर्शकों की संख्या में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं टीवी पर दर्शकों की संख्या 500 मिलियन के करीब पहुंच गई है.

विज्ञापन

IPL के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियोस्टार के अनुसार, टूर्नामेंट की कुल डिजिटल पहुंच में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यह आंकड़ा टीवी पर दिखाए गए 51 मैचों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुए 57 मैचों के आधार पर जारी किया गया है.

कनेक्टेड डिवाइसेज पर 25% व्यूअर्स बढ़े

कंपनी ने बताया कि इंटरनेट से जुड़े टीवी यानी कनेक्टेड टीवी (CTV) पर दर्शकों की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं मैच देखने का कुल समय भी 20 प्रतिशत बढ़ा है. क्षेत्रीय भाषाओं में मैच देखने का समय 42 प्रतिशत ज्यादा रहा, जिससे साफ है कि अलग-अलग भाषाओं में आईपीएल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.

125 एडवर्टाइजर्स के जुड़ने से बढ़ोतरी हुई

जैसे-जैसे आईपीएल 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंचा है, वैसे ही खेल का रोमांच दोगुना हो गया है. पॉइंट्स टेबल की रोमांचक रेस को देखते हुए आईपीएल में कई ब्रांड्स ने जमकर निवेश किया है. प्रसारक के मुताबिक, पिछले सीजन के मुकाबले इस बार 125 नए विज्ञापनदाता जुड़े हैं, जिसकी वजह से दर्शकों और विज्ञापनों दोनों में बड़ा उछाल देखने को मिला.

आईपीएल 2026 में अब तक खेले गए 58 मुकाबले

आईपीएल 2026 में अब तक 58 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान केवल दो ही टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है. अभी भी 8 टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. 58वें मुकाबले तक आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. वहीं गुजरात की टीम दूसरे नंबर पर है. तीसरे नबंर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बनी हुई है. जबकि लगातार पांच के बाद भी पंजाब किंग्स की टीम चौथे स्थान पर मौजूद है.

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के कोच कीरोन पोलार्ड पर BCCI का एक्शन, अभद्र भाषा के लिए लगा जुर्माना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola