कोहली का विराट रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 17 May 2026 6:25 PM

विज्ञापन

शॉट्स खेलते हुए विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)

धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. वह टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2026 में 500 रन का आंकड़ा भी छू लिया.

विज्ञापन

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की. धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. टी20 क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने.

विराट कोहली को टी20 क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ 1200 रन पूरे करने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 41 रनों की जरूरत थी. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की. इसके साथ ही वो टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

इस लिस्ट में टॉप-3 में विराट कोहली का कब्जा

दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर भी विराट कोहली का ही कब्जा है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1196 रन और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1188 रन बनाए हैं. टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-3 सूची में सिर्फ विराट कोहली का ही नाम शामिल है. इसके साथ ही वह IPL इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ 1200 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

टी20 में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीटीमविरोधी टीममैचरनसर्वश्रेष्ठ स्कोर
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुपंजाब किंग्स37*1205*113*
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुदिल्ली कैपिटल्स34119699
विराट कोहलीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुचेन्नई सुपर किंग्स37118890*
रोहित शर्माडेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंसकोलकाता नाइट राइडर्स361161109*
डेविड वॉर्नरदिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्स26113481

IPL 2026 में कोहली ने पार किया 500 रनों का आंकड़ा

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 58 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ विराट ने आईपीएल 2026 में अपने 500 रन भी पूरे किए. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 9 बार एक सीजन 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मुकाबले में 542 रन बनाए. इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 164.74 का रहा. इस सीजन में विराट कोहली ने एक शतक भी जड़ा है. इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में विराट कोहली फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने कप्तानी करते हुए हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में ऐसा करने वाले 5वें कप्तान बने

मृणाल कुमार पांडेय

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola