श्रेयस अय्यर ने कप्तानी करते हुए हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में ऐसा करने वाले 5वें कप्तान बने

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 17 May 2026 4:25 PM

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. वो आईपीएल के इतिहास में 100 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में कप्तानी करते ही श्रेयस अय्यर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह आईपीएल में 100 या उससे मैचों में कप्तानी करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं.

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मुकाबले में कप्तान के तौर पर अय्यर का 100वां आईपीएल मैच है। रविवार को वह पंजाब किंग्स के कप्तान के तौर पर अपना 30वां मैच खेल रहे हैं और इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी कर चुके हैं.

सबसे ज्यादा मैचों में धोनी ने की कप्तानी

अय्यर ने 2018 से 2020 तक 41 आईपीएल मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के तौर पर ज़िम्मेदारी संभाली. उसके बाद 2022 से 2024 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर 29 मैचों में कप्तानी की। आईपीएल में बतौर कप्तान 100वें मैच में कप्तानी करते हुए वो दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीसमय अवधिटीममैचजीतहारबेनतीजाटाई
महेंद्र सिंह धोनी2008-2025चेन्नई सुपर जायट्ंस, पुणे सुपर जायंट्स2351369720
रोहित शर्मा2013-2023मुंबई इंडियंस158876704
विराट कोहली2011-2023रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु143667043
गौतम गंभीर2010-2018दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स129715701
श्रेयस अय्यर2018-2026*दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स100*544033

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है. धोनी ने 2008 से 2025 तक, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी करते हुए 235 मैचों में टीम की अगुवाई की. जिसमें 136 मुकाबले में जीत हासिल की. धोनी के बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें: फिन एलन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola