KKR ने ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 16 May 2026 10:11 PM

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ईडन गार्डन्स में अपना 100वां मुकाबला खेलते हुए इतिहास रच दिया. कोलकाता एक मैदान पर 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाली आईपीएल की दूसरी टीम बन गई है.

विज्ञापन

KKR: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. कोलकाता का यह ईडन गार्डन्स में 100वां मुकाबला है.

आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स सिर्फ दूसरी ऐसी टीम है जिसने किसी एक ही मैदान पर 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं. किसी एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम है. आरसीबी ने अब तक बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुल 101 मैच खेले हैं.

एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा IPL मैच खेलने वाली टीमें

टीमस्टेडियमहोस्ट शहरमैचजीतहारटाईनो रिज़ल्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुएम. चिन्नास्वामी स्टेडियमबेंगलुरु101494714
कोलकाता नाइट राइडर्सईडन गार्डन्सकोलकाता100*554202
मुंबई इंडियंसवानखेड़े स्टेडियममुंबई98583910
दिल्ली कैपिटल्सअरुण जेटली स्टेडियमदिल्ली93375321
चेन्नई सुपर किंग्सएम. ए. चिदंबरम स्टेडियमचेन्नई83552710
सनराइजर्स हैदराबदाराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियमहैदराबाद69412611
राजस्थान रॉयल्ससवाई मानसिंह स्टेडियमजयपुर65382700
पंजाब किंग्सपंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियममोहाली61313000
गुजरात टाइटंसनरेंद्र मोदी स्टेडियमअहमदाबाद29171200
चेन्नई सुपर किंग्सवानखेड़े स्टेडियममुंबई27141300
लखनऊ सुपर जायंट्सभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियमलखनऊ27111411

ईडन गार्डन्स में अब तक खेले गए पिछले 99 IPL मैचों में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 55 जीत हासिल की हैं, जबकि 42 मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, दो मैच (पंजाब किंग्स के खिलाफ) बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए.

एक मैदान पर सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम

एक मैदान पर सबसे ज्यादा IPL मैच जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है. पांच बार की चैंपियन टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 98 आईपीएल मैचों में अब तक 58 जीत हासिल की हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घर में 55 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है. चेन्नई की टीम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola