KKR vs GT: एलन, रघुवंशी और ग्रीन का अर्धशतक, कोलकाता ने गुजरात को दिया 248 रनों का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने बनाए 247 रन

फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी की अर्धशतकीय साझेदारी (फोटो-सोशल मीडिया)

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए.

विज्ञापन

KKR vs GT: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए. प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए गुजरात को 248 रन बनाने होंगे.

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 बनाए. हालांकि, कोलकाता की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे 14 रन बनाकर आउट हो गए. 44 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा.

फिन एलन की ताबड़तोड़ पारी

उसके बाद भी फिन एलन ने अपनी ताबड़तोड़ अंदाज जारी रखी. इस दौरान फिन एलन को अंगकृष रघुवंशी का साथ मिला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान फिन एलन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. एलन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 10 छक्के और 4 चौके की मदद से 93 रनों की पारी खेली. 139 के स्कोर पर फिन एलन पवेलियन लौट गए.

रघुवंशी और ग्रीन का अर्धशतक

उसके बाद तीसरे विकेट के लिए रघुवंशी और कैमरून ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच 52 गेंदों पर 108 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान में दोनों खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक पूरा किया. अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 82 और ग्रीन ने नाबाद 52 रनों की पारी खेली.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल राय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती.

इम्पैक्ट सब: वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, रोवमन पॉवेल और मतीशा पथिराना.

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज.

इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा और कुमार कुशाग्र.

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे. कल थोड़ी बरसात हुई थी. इसी वजह से हमें उम्मीद है कि बाद में पिच बैटिंग के लिए ज्यादा बेहतर हो जाएगी. हमारी गेंदबाजी ने अभी तक शानदार काम किया है. मोमेंटम हमारे साथ है. हम किसी भी टीम हल्के में नहीं ले सकते हैं. टॉप-2 में फिनिश करने की कोशिश रहेगी, क्योंकि इससे आपको एक ज्यादा मैच मिलता है.

यह भी पढ़ें: ‘अगर खुद को साबित करना पड़े…’, वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए विराट कोहली ने रख दी बड़ी शर्त

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola