‘अगर खुद को साबित करना पड़े…’, वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए विराट कोहली ने रख दी बड़ी शर्त

Updated:
विज्ञापन
विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने की इच्छा जाहिर की

विराट कोहली एक इंटरव्यू के दौरान (फोटो-सोशल मीडिया)

Virat Kohli ने साफ कहा है कि वह ऐसे माहौल का हिस्सा नहीं बन सकते जहां उन्हें बार-बार अपनी काबिलियत साबित करनी पड़े. RCB पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने चयन प्रक्रिया और लगातार उठते सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर हर बार खुद को साबित करने की ही स्थिति बनी रहे, तो वह उस वातावरण में नहीं रहेंगे.

विज्ञापन

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर और 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा और बेबाक बयान दिया है. आरसीबी के एक पॉडकास्ट में मशहूर एंकर मयांती लंगर से बातचीत के दौरान कोहली ने साफ कहा कि वह देश के लिए खेलना जारी रखना चाहते हैं, लेकिन ऐसे माहौल का हिस्सा नहीं बन सकते जहां हर बार उन्हें अपनी काबिलियत साबित करनी पड़े.

विराट कोहली ने चयनकर्ताओं और आलोचकों के बदलते रवैये पर खुलकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, “अगर मुझे अपनी काबिलियत साबित करने के लिए मजबूर किया गया, तो मैं उस माहौल में नहीं रह सकता.” कोहली का यह बयान साफ तौर पर उन सवालों पर जवाब माना जा रहा है, जो पिछले कुछ समय से उनके भविष्य को लेकर उठ रहे हैं. 15 साल से ज्यादा समय तक भारतीय क्रिकेट की रीढ़ रहे कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड 51 शतक दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद लगातार उनकी उपयोगिता पर चर्चा होती रही है.

अब सिर्फ वनडे क्रिकेट पर फोकस

विराट कोहली ने 2024 में टी20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब वह केवल वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हालांकि, मौजूदा समय में वनडे मैच कम होने के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे हैं. लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अब तक कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है.

हर गेंद को आखिरी गेंद की तरह खेलता हूं

कोहली ने कहा कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी मेहनत और जुनून में कोई कमी नहीं आई है. “मैं अपनी तैयारियों और खेल के प्रति पूरी तरह ईमानदार हूं. मैदान पर मैं किसी से कम नहीं, बल्कि ज्यादा मेहनत करता हूं. मैं हर गेंद को ऐसे खेलता हूं जैसे वह मेरे करियर की आखिरी गेंद हो.” उन्होंने कहा कि वह आज भी फिटनेस, रनिंग बिटवीन द विकेट और मानसिक तैयारी के मामले में खुद को लगातार चुनौती देते हैं.

विराट कोहली का वनडे करियर

विराट कोहली के वनडे आंकड़े उनकी महानता को साफ तौर पर दर्शाते हैं. उन्होंने अब तक 311 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14,797 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका शानदार औसत 58.72 और स्ट्राइक रेट 93.82 रहा है. कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में 51 शतक दर्ज हैं, जो इस फॉर्मेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के फाइनल में शामिल होंगे PCB चीफ मोहसिन नकवी? प्रधानमंत्री से मांगी इजाजत

विज्ञापन
उज्जवल कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल कुमार सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola