सुनील नरेन ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 16 May 2026 8:00 PM

विज्ञापन

सुनील नरेन (फोटो-सोशल मीडिया)

कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे सफल गेंदबाज सुनील नरेन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

Sunil Narine: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में शामिल होते ही सुनील नरेन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले विदेशी क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया है.

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच चल रहा यह मुकाबला नरेन का 200वां मुकाबला है. उन्होंने 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से वे इसी टीम के साथ हैं.

IPL में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में नरेन के बाद कीरोन पोलार्ड का नाम आता है. पोलार्ड ने 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के लिए 189 IPL मैच खेले और 69 विकेट लेने के साथ-साथ 3412 रन भी बनाए.

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी

खिलाड़ीटीम(टीमें)मैचरनविकेट
सुनील नरेनकोलकाता नाइट राइडर्स200*1820*203*
कीरोन पोलार्डमुंबई इंडियंस189341269
एबी डी विलियर्सदिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु18451620
डेविड वॉर्नरदिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद18465650
ड्वोन ब्रावोमुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस1611560183
फाफ डु प्लेसिसचेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स15447730
डेविड मिलरपंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स15032510
राशिद खानसनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस149*620*174*
शेन वॉटसनराजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स145387492
क्रिस गेलकोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स142496518

KKR को तीन बार खितान जिताने में निभाई है अहम भूमिका

आईपीएल के पिछले 16 सालों में सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है. नरेन कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर है. वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने 126 पारियों में 1820 रन बनाए हैं. कोलकाता ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब पर कब्जा जमाया था.

यह भी पढ़ें: हसन अली मैदान पर हुए चोटिल, स्ट्रेचर पर गए बाहर; लौटते ही बरपाया कहर

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola