कभी नहीं खेला एक भी IPL मैच, अब सबसे महंगी टीम के मालिक बने आर्यमन बिडला

आरसीबी टीम और आर्यमान बिडला, Pic- Social Media/X
Aryaman Birla Chairman of RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी बिक चुकी है. आदित्य बिडला ग्रुप समेत चार कंपनियों ने इसे 16706 करोड रुपये में खरीदा है. सबसे खास बात यह है कि 28 साल के पूर्व क्रिकेटर आर्यमन बिडला को इस टीम का नया चेयरमैन बनाया गया है.
Highlights
Aryaman Birla Chairman of RCB: आईपीएल (IPL) की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बिक गई है. 24 मार्च को इसका आधिकारिक ऐलान किया गया. इसे आदित्य बिडला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के समूह ने मिलकर करीब 16706 करोड रुपये में खरीदा है. इसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं. इस सेल के बाद 28 साल के आर्यमन विक्रम बिडला को आरसीबी का नया चेयरमैन घोषित किया गया है.
16706 करोड रुपये की डील
बेंगलुरु की टीम खरीदने के लिए चार बडी कंपनियों ने एक साथ निवेश किया है. इनमें आदित्य बिडला ग्रुप मुख्य भूमिका निभा रहा है. सभी कंपनियों ने मिलकर 16706 करोड रुपये (1.78 बिलियन डॉलर) की भारी कीमत चुकाई है. इसी के साथ यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है. अभी यह साफ नहीं किया गया है कि किस कंपनी का इस साझेदारी में कितना प्रतिशत हिस्सा रहेगा. संयोग से उसी दिन राजस्थान रॉयल्स भी 15300 करोड रुपये में बिकी, लेकिन बेंगलुरु की कीमत उससे भी अधिक रही.
28 साल की उम्र में चेयरमैन बने आर्यमन
टीम बिकने के साथ ही मैनेजमेंट में भी सबसे बडा बदलाव देखने को मिला है. आरसीबी के नए चेयरमैन के रूप में आर्यमन बिडला के नाम पर मुहर लगी है. वह जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिडला के बेटे हैं. आर्यमन की उम्र अभी महज 28 साल है. इतनी कम आयु में वह दुनिया की सबसे बडी टी20 लीग की सबसे महंगी टीम के मुखिया बन गए हैं. अब उनके कंधों पर ई-कॉमर्स और रिटेल के अनुभव के साथ फ्रेंचाइजी को नई दिशा देने की जिम्मेदारी होगी.
IPL में खेलने का सपना रहा अधूरा
पिता का बिजनेस संभालने से पहले आर्यमन एक प्रोफेशनल क्रिकेटर थे. उन्होंने 9 जुलाई 1997 को जन्म लिया और आगे चलकर मध्य प्रदेश की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला. वह मुख्य रूप से बाएं हाथ के बल्लेबाज थे. उन्होंने 9 प्रथम श्रेणी मैचों में एक शतक की मदद से 400 से ज्यादा रन बनाए. साल 2018 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था. उस समय वह 20 साल के थे, लेकिन पूरे सीजन में उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला. साल 2019 में मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर उन्होंने खेल छोड दिया.
कप्तान रजत पाटीदार के पुराने साथी
मैदान पर आर्यमन और आरसीबी के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार का पुराना नाता है. दोनों खिलाडियों ने घरेलू टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम के लिए एक साथ ओपनिंग की थी. अब एक बार फिर दोनों एक ही मंच पर साथ आ गए हैं. बस इस बार पाटीदार मैदान पर टीम की कप्तानी कर रहे हैं और उनके पुराने सलामी जोडीदार आर्यमन पूरी फ्रेंचाइजी के मालिक बन चुके हैं. आईपीएल 2026 में टीम पूरी तरह नए विजन के साथ उतरेगी.
ये भी पढ़ें-
बदल गए RCB के मालिक, 16706 करोड़ में बिकी, IPL की सबसे महंगी टीम बनी
IPL 2026: रिंकू सिंह का प्रमोशन, केकेआर ने सिक्सर किंग को बनाया उप-कप्तान
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स पर अमेरिकी कंपनी का कब्जा, काल सोमानी ने 15,000 करोड़ में खरीदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




