IPL 2026: रिंकू सिंह का प्रमोशन, केकेआर ने सिक्सर किंग को बनाया उप-कप्तान

रिंकू सिंह को उप कप्तान बनाए जाने की घोषणा करते केकेआर के सीईओ, फोटो एक्स
IPL 2026 शुरू होने में अब केवल 4 दिन शेष रह गए हैं. इससे पहले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को बड़ी खुशखबरी मिली है. केकेआर ने उन्हें तगड़ा प्रमोशन देते हुए टीम का उप-कप्तान बनाया.
IPL 2026: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मंगलवार को आईपीएल 2026 के लिए विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया. केकेआर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) वेंकी मैसूर ने टीम के नाइट्स अनप्लग्ड 3.0 कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा करते हुए कहा, रिंकू कप्तान के साथ करीबी तालमेल में काम करेंगे.
रिंकू सिंह कप्तान अजिंक्य रहाणे का देंगे साथ
रिंकू सिंह कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ टीम की जिम्मेदारियां निभाएंगे. टीम ने आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद रहाणे को अपना कप्तान बनाए रखा है. रिंकू को उप कप्तान बनाए जाने का मुख्य कोच अभिषेक नायर ने समर्थन किया. नायर ने कहा, मैंने रिंकू को पिछले कुछ वर्षों में एक लीडर के रूप में आगे बढ़ते देखा है. टीम हमेशा उनसे उम्मीद रखती है, इसलिए हम उन्हें थोड़ी और जिम्मेदारी देना चाहते थे. मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप जीतने के बाद यह बिल्कुल सही समय है.
आईपीएल में रिंकू सिंह का लगातार बढ़ता जा रहा कद
रिंकू सिंह का आईपीएल सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. 2018 में 80 लाख रुपये में खरीदे जाने से लेकर आईपीएल 2025 से पहले 13 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाने तक उनका कद लगातार बढ़ा है. अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ने की उनकी ऐतिहासिक पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और भारतीय टीम में जगह भी दिलाई.
29 मार्च को केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला
केकेआर की टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले अपने पहले मुकाबले के लिए बुधवार को मुंबई रवाना होगी.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स पर अमेरिकी कंपनी का कब्जा, काल सोमानी ने 15,000 करोड़ में खरीदा
वो दो छक्के और मातम में डूबा अफगानिस्तान, रहमानुल्लाह गुरबाज ने बताया खौफनाक सच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










