ऐसे ही नहीं हारा लखनऊ, जहीर खान की शिकायत सुनिए, बताया- क्यूरेटर ने किया खेला

Updated:
विज्ञापन

Zaheer Khan during press conference. Image: Screengrab

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी उन टीमों में शामिल हो गई है, जिन्होंने अपने घरेलू मैदान की पिच को लेकर असंतोष जताया है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी इसी मुद्दे पर चिंता जता चुके हैं. लखनऊ के मेंटर जहीर खान ने अपनी टीम की 8 विकेट से करारी हार के बाद पिच को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ऐसा लगा जैसे यह लखनऊ का नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स (PBKS) का घरेलू मैदान था.

विज्ञापन

IPL 2025 Zaheer Khan Comment on LSG Loss: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जैसी टीमों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने अपने घरेलू मैदानों की पिच को लेकर चिंता जताई थी. केकेआर पहले ही कह चुका है कि वे अधिक स्पिन-अनुकूल पिच चाहते थे, लेकिन उन्हें पिच तैयार करने पर कोई नियंत्रण नहीं मिला. वहीं, सीएसके जिसके नाम आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ घरेलू रिकॉर्ड है, पिछले दो सालों से अपने मैदान की परिस्थितियों को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रही है. आईपीएल 2025 में एक और घरेलू टीम अपने ही मैदान की पिच को लेकर असंतोष जताते हुए नजर आई है. इस सीजन के अपने पहले घरेलू मैच में 8 विकेट से करारी हार झेलने के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर जहीर खान ने पिच को लेकर नाराजगी जाहिर की. 

जहीर खान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसा लगा जैसे विपक्षी टीम अपने क्यूरेटर को साथ लेकर आई हो. उन्होंने कहा, “मेरे लिए जो सबसे ज्यादा निराशाजनक रहा वह था कि यह एक घरेलू मुकाबला था और आईपीएल में हमेशा देखा गया है कि टीमें होम एडवांटेज लेने की कोशिश करती हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो यहां के क्यूरेटर ने यह नहीं सोचा कि यह हमारा घरेलू मैदान है. ऐसा लगा जैसे यहां पंजाब का क्यूरेटर आया हो.” Zaheer Khan Disappointed with Pitch Curator.

जहीर ने भरोसा जताया कि टीम वापसी करेगी

उन्होंने आगे कहा, “यह एक नई सेटअप है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि यह आखिरी बार हुआ होगा. क्योंकि इससे लखनऊ के प्रशंसकों को भी निराशा हुई है. वे अपनी टीम को घरेलू मैदान पर जीतते देखने के लिए बड़ी उम्मीदों के साथ आए थे.” हालांकि, जहीर ने भरोसा जताया कि टीम वापसी करेगी. उन्होंने कहा, “टीम के तौर पर हमें पूरा विश्वास है. हम मानते हैं कि हमने यह मुकाबला गंवा दिया, लेकिन हमें अब घरेलू मैदान पर जीत हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास करना होगा. यहां अभी छह और मैच होने बाकी हैं, और अब तक इस टीम ने दिखाया है कि हमारे पास सही माइंडसेट और दृष्टिकोण है. हम इनोवेशन, अलग तरीके से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की भूख के साथ आगे बढ़ेंगे, और यही इस टीम की पहचान है.” Ekana Stadium Pitch.

लखनऊ सुपर जायंट्स इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों की चोट से जूझ रही थी, जिससे वे एक ऐसी पिच की उम्मीद कर रहे थे जो स्पिनरों के लिए अनुकूल होती या फिर पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाजों को न्यूट्रल कर सकती. लेकिन टीम ने केवल दो मुख्य तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारा, जिसमें शार्दुल ठाकुर को अंतिम समय में जोड़ा गया था. उनके पास केवल एक विदेशी तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ही उपलब्ध था.

लखनऊ को पंजाब ने चारों खाने चित किया

IPL 2025 LSG vs PBKS: इसका फायदा पंजाब के गेंदबाजों ने उठाया. उनकी तेज गेंदबाज तिकड़ी- अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और मार्को यानसेन ने मिलकर 13 ओवर में 5/112 के आंकड़े के साथ जबरदस्त गेंदबाजी की, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने भी दो ओवर डाले. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार विकेट गंवाने के बावजूद 176 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफलता पाई. लेकिन पंजाब के इनफॉर्म बल्लेबाजों ने इसे 16.2 ओवर में ही 177 रन बनाकर हासिल कर लिया.  

‘हम वही कर रहे हैं जो क्यूरेटर हमें बता रहे’

पिच को गलत आंकने पर जहीर खान ने कहा, “हम वही कर रहे हैं जो क्यूरेटर हमें बता रहे हैं. हम इसे बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं. पिछले सीजन में भी हमने देखा था कि यहां बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ता है. लेकिन जिस तरह से घरेलू टीम को समर्थन मिलना चाहिए, वह बहुत जरूरी है. सबको यह समझने की जरूरत है कि यह लखनऊ की टीम का होम ग्राउंड है और हमें उसे जिताने में कैसे मदद करनी चाहिए. हम किसी न किसी तरह से मैच जीतने का रास्ता निकाल लेंगे.”

ऋषभ पंत ने भी पिच पर उठाए सवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने भी स्वीकार किया कि वे धीमी पिच की उम्मीद कर रहे थे, जिसके चलते उन्होंने तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की जगह स्पिनर एम सिद्दार्थ को टीम में शामिल किया था. पंत ने मैच के बाद कहा, “हमने सोचा था कि पिच धीमी होगी, क्योंकि यह हमारा घरेलू मैदान है और हमें उम्मीद थी कि गेंद रुककर आएगी. कुछ धीमी गेंदें पिच में टिक भी रही थीं, लेकिन हम उस दिन अच्छे नहीं थे. हमें इससे सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा. यह हमारा पहला घरेलू मैच था और अभी हमें हालात को और समझना है.”

श्रेयस अय्यर का जवाब नहीं! एक साथ तोड़े धोनी-गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड, शेन वार्न की बराबरी कर मचाई हलचल

मैच जीतकर पंजाब किंग्स ट्रोल मूड में, ऋषभ के बाद दिग्वेश को भी चिढ़ाया, सेलीब्रेशन का ऐसे बनाया मजाक

बाउंड्री रोप पर आया रोमांच, एक कैच दो खिलाड़ियों ने मिलकर पकड़ा, देखें वीडियो

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola