बाउंड्री रोप पर आया रोमांच, एक कैच दो खिलाड़ियों ने मिलकर पकड़ा, देखें वीडियो
Ayush Badoni and Ravi Bishnoi Catch. Image: Screengrab (SM)/X
IPL 2025, Ayush Badoni and Ravi Bishnoi Catch: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को उसके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से हराया. पूरे मैच में पंजाब का दबदबा रहा और लखनऊ को वापसी का कोई मौका नहीं मिला. प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक पारी ने जीत की नींव रखी, लेकिन उनका आउट होना एक रोमांचक दृश्य बन गया. पंजाब ने यह मुकाबला 22 गेंद शेष रहते अपने नाम किया.
IPL 2025, Ayush Badoni and Ravi Bishnoi Catch: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर जबरदस्त खेल दिखाया है. लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हर विभाग में मात दी. पूरे मैच के दौरान पंजाब किंग्स ने लखनऊ पर दबदबा बनाए रखा और उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया. इस मुकाबले में पंजाब ने 22 गेंद शेष रहते ही आठ विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक पारी ने अहम भूमिका निभाई. लेकिन उनका विकेट एक जबरदस्त सीन बना. LSG vs PBKS.
प्रभसिमरन अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर आए और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए. लेकिन जब वह एक शानदार अर्धशतक जड़ चुके थे और अपनी टीम को आसान जीत की ओर ले जा रहे थे, तभी वह एक अनोखे तरीके से आउट हुए. 11वें ओवर की पहली गेंद दिग्वेश राठी ने डाली, उन्होंने स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की. शॉट में दम तो था, लेकिन गेंद पूरी तरह से बल्ले के बीचों-बीच नहीं आई, जिससे वह ज्यादा ऊंची नहीं गई और मिड-विकेट क्षेत्र की ओर गई.
मिड-विकेट पर खड़े आयुष बदोनी ने गेंद को हवा में लपक लिया, लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि वह बाउंड्री के बेहद करीब हैं, उन्होंने अपने शानदार रिफ्लेक्स का इस्तेमाल करते हुए गेंद को हवा में उछाल दिया. गेंद मैदान पर गिर ही जाती लेकिन पास में ही खड़े रवि बिश्नोई ने फुर्ती दिखाते हुए डाइव लगा दी और कैच पूरा किया. इस तरह दोनों खिलाड़ियों के शानदार तालमेल से प्रभसिमरन को पवेलियन लौटना पड़ा. इस कैच ने शानदार मोमेंट बनाया और इसे टूर्नामेंट के बेहतरीन कैचों में से एक माना जा रहा है. Lucknow Super Giants vs Punjab Kings.
हालांकि, प्रभसिमरन के आउट होने के बावजूद पंजाब किंग्स की जीत तय मानी जा रही थी. उन्होंने 34 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इसके बाद नेहल वढेरा (25 गेंदों पर नाबाद 43 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (30 गेंदों पर नाबाद 52 रन) ने सुनिश्चित किया कि टीम को किसी और झटके का सामना न करना पड़े. पंजाब ने लखनऊ के 176 रनों के लक्ष्य को महज 16.2 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और प्वाइंट्स टेबल में भी दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.
सेलीब्रेशन पर BCCI सख्त, लखनऊ तो हारा ही गेंदबाज पर जुर्माना भी लग गया, जानें क्यों हुआ ऐसा
पाकिस्तानी टीम पर चला ICC का हंटर, इस गलती से लगा रिजवान ब्रिगेड पर जुर्माना
27 करोड़ और टेंशन! ऋषभ पंत की भरपूर ट्रोलिंग, पंजाब किंग्स ने ऐसे साधा निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








