पाकिस्तानी टीम पर चला ICC का हंटर, इस गलती से लगा रिजवान ब्रिगेड पर जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

Pakistan Cricket Team Penalized by ICC in NZ ODI Series. Image: Pakistan Cricket/X

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम की हार का सिलसिला जारी है. टी20 सीरीज 4-1 से गंवाने के बाद वनडे सीरीज की भी शुरुआत हार के साथ हुई. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लगातार मिल रही हार ने टीम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सरेंडर करने वाली पाक टीम पर अब आईसीसी ने जुर्माना भी लगा दिया.

विज्ञापन

PAK vs NZ: पाकिस्तानी टीम इन दिनों न्यूजीलैंड में टी20 और वनडे सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है. टी20 सीरीज में 4-1 से हारने के बाद 29 मार्च से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलने की शुरुआत हुई. लेकिन पहले ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पाक टीम पूरी तरह से सरेंडर करती दिख रही है. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुरू हुई ट्राई नेशन सीरीज से होते हुए अब न्यूजीलैंड की धरती पर उसे लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है. पहले मैच में भी कप्तान रिजवान की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हार के साथ उन पर आईसीसी का चाबुक भी चल गया.  

दरअसल आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी ने मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर धीमी ओवर गति के कारण उनकी मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया. पाकिस्तान टीम निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकने की दोषी पाई गई, जिसके चलते यह दंड लगाया गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया. मार्क चैपमैन के शानदार शतक की बदौलत मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 344/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 271 रनों पर सिमट गई. न्यूजीलैंड के गेंदबाज नाथन स्मिथ ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाई. Pakistan Cricket Teams Penalized.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुसार, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए लागू आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, न्यूनतम ओवर-रेट उल्लंघन के मामले में प्रत्येक ओवर की देरी पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिज़वान ने इस सजा को स्वीकार कर लिया, जिससे किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी. यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस ब्राउन और पॉल रीफेल, तीसरे अंपायर माइकल गफ और चौथे अंपायर वेन नाइट्स द्वारा लगाए गए थे.

अब इस श्रृंखला का दूसरा वनडे बुधवार, 2 अप्रैल को हैमिल्टन में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड के लिए पहले मैच में रिकॉर्ड शतक लगाने वाले मार्क चैपमैन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह टिम सीफर्ट को टीम का हिस्सा बनाया गया है. पाकिस्तान के लिए यह मैच अहम होगा, क्योंकि वह एकदिवसीय मैचों में लगातार चार मैच कीवी टीम के खिलाफ हार चुका है और अगर वह यह मैच भी हारता है, तो उसके लिए शर्मिंदगी और भी बढ़ जाएगी. 

PAK vs NZ दोनों टीमों का स्क्वॉड

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​निक केली, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टिम सेफर्ट, मोहम्मद अब्बास, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिशेल हे (विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, विलियम ओ’रोर्के, बेन सियर्स, आदित्य अशोक.

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, इरफान खान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सूफियान मुकीम.

‘हम अब भी…’ ऋषभ पंत के अजीब बहाने, पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद बताया- कैसे हारी

धनश्री का पता नहीं, लेकिन युजवेंद्र चहल ने पकड़ लिया 27 करोड़ी ऋषभ पंत का कैच, देखें वीडियो

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola