27 करोड़ और टेंशन! ऋषभ पंत की भरपूर ट्रोलिंग, पंजाब किंग्स ने ऐसे साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

PBKS Sly dig at Rishabh Pant. Image: PTI and Madhav Sharma/X

IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में 27 करोड़ की भारी कीमत पर खरीदे गए ऋषभ पंत अब तक बल्ले से नाकाम साबित हुए हैं, तीन मैचों में सिर्फ 17 रन बना सके. पंजाब किंग्स के खिलाफ भी वह 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी टिप्पणी वायरल होने लगी. पीबीकेएस ने भी मजे लेते हुए पंत के ही शब्दों में तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर मजे लिए. इस पोस्ट के साथ टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर का स्वैग भरा वीडियो शेयर किया. Punjab Kings makes fun of Rishabh Pant.

विज्ञापन

IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल मेगा नीलामी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को एलएसजी ने रिकॉर्ड तोड़ 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब तक पहले तीन मैचों में वह सिर्फ 17 रन ही बना पाए हैं. ऋषभ पंत एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे क्योंकि मौजूदा आईपीएल 2025 में उनका खराब दौर जारी रहा और मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 5 गेंदों में 2 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज को आईपीएल मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिकॉर्ड तोड़ 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब तक पहले तीन मैचों में वह सिर्फ 17 रन ही बना पाए हैं. उन पर दबाव बढ़ना शुरू हो गया है, क्योंकि बड़ी कीमत ने उन्हें पहले ही सवालों के घेरे में ला दिया है.

लेकिन ऋषभ जैसे ही आउट हुए सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स के बारे में पंत की पुरानी टिप्पणी वायरल होने लगी. आईपीएल 2025 से पहले, पंत ने कहा कि वह नीलामी में पीबीकेएस के पास सबसे अधिक पर्स होने के बारे में चिंतित थे क्योंकि वह केवल एलएसजी द्वारा चुने जाना चाहते थे. उन्होंने कहा था, “मुझे केवल एक ही चिंता थी, वह थी पंजाब (हंसते हुए). उनके पास सबसे अधिक पर्स था. जब श्रेयस पंजाब गए, तो मुझे लगा कि मैं एलएसजी में जगह बना सकता हूं. एक संभावना थी.” लेकिन आखिरकार, वे लखनऊ के साथ गए. Rishabh Pant Comment mocked by PBKS.

मैच के बाद ऋषभ पंत की टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई, लेकिन सबसे बड़ा तंज खुद पंजाब किंग्स ने कस दिया. एलएसजी को लखनऊ में हराने के बाद पीबीकेएस के आधिकारिक एक्स हैंडल ने पंत के ही शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा, “टेंशन तो नीलामी में ही खत्म हो गई थी!” इस पोस्ट के साथ टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर का एक स्वैग भरा वीडियो भी शेयर किया. दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल 2025 की नीलामी में अय्यर 26.75 करोड़ में बिके थे, जबकि पंत को 27 करोड़ में खरीदा गया था. Punjab Kings Trolls Rishabh Pant.

इस मैच में ऋषभ उस समय बल्लेबाजी करने आए जब उसकी टीम मध्यक्रम में संघर्ष कर रही थी और दोनों सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम पवेलियन लौट चुके थे. एलएसजी के कप्तान पर अपने डिप्टी निकोलस पूरन के साथ पारी को फिर से बनाने की बड़ी जिम्मेदारी थी, लेकिन वह एक बार फिर दबाव में बिखर गए. श्रेयस अय्यर ने पंत के मध्यक्रम में आने के बाद ग्लेन मैक्सवेल को आक्रमण में ले आए. उन्होंने लेग साइड में एक छोटी गेंद फेंकी. एलएसजी के कप्तान ने अपने घुटने पर बैठकर इसे सीधे शॉर्ट फाइन पर मारने की कोशिश की, लेकिन अय्यर ने युजवेंद्र चहल को वहां रखा था और उन्होंने आसान कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. 

इस मैच में पंजाब ने एकतरफा खेल दिखाते हुए लखनऊ को शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने किसी तरह 176 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रभसिमनर सिंह की तेज तर्रार फिफ्टी और कप्तान श्रेयस के लगातार दूसरे अर्धशतक की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 16.2 ओवर में 177 रन बनाकर मैच जीत लिया. 

पाकिस्तानी टीम पर चला ICC का हंटर, इस गलती से लगा रिजवान ब्रिगेड पर जुर्माना

‘हम अब भी…’ ऋषभ पंत के अजीब बहाने, पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद बताया- कैसे हारी LSG

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola