‘हम अब भी…’ ऋषभ पंत के अजीब बहाने, पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के बाद बताया- कैसे हारी LSG

Updated:
विज्ञापन

Rishabh Pant Reasons defeat vs PBKS. Image: PTI

IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में दो सबसे महंगे कप्तानों की टक्कर में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी. 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन सिंह (69) और श्रेयस अय्यर (52*) की दमदार पारियों ने पंजाब को 16.2 ओवर में जीत दिलाई. एलएसजी के स्टार खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने स्वीकार किया कि उनकी टीम 20-25 रन पीछे रह गई.

विज्ञापन

IPL 2025 LSG vs PBKS: आईपीएल 2025 में मंगलवार को इस सीजन के दो सबसे महंगे कप्तानों के बीच मैच हुआ. ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर के बीच हुए इस मुकाबले में बाजी पंजाब के हाथ लगी. सुपर जाइंट्स के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह की 34 गेंद में तीन छक्कों और नौ चौकों से 69 रन की पारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (52 रन, 30 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 84 रन की साझेदारी की बदौलत 16.2 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बनाकर जीत हासिल की. भारी भरकम स्टार्स से सजी एलएसजी की हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम ने पर्याप्त रन नहीं बनाए.

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह काफी नहीं था, हम 20-25 रन पीछे रह गए. यह खेल का एक हिस्सा है – हमारा पहला घरेलू मैच था इसलिए अ��� भी परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं.’’ सुपर जाइंट्स के कप्तान ने स्वीकार किया कि खराब शुरुआत का असर उनके कुल स्कोर पर पड़ा. पंत ने आगे कहा, ‘‘निश्चित रूप से. जब आप शुरुआती विकेट खो देते हैं तो यह हमेशा मुश्किल होता है (बड़ा स्कोर बनाना). आप हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन प्रत्येक खिलाड़ी मैच को आगे ले जाने की कोशिश कर रहा था.’’ Rishabh Pant Reasons why LSG lost match vs PBKS.

लखनऊ ने शुरुआत में ही जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए, लेकिन अंत में सम्मानजनक स्कोर बनाया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विचार धीमा विकेट पाने का था क्योंकि हमें लगा कि यह घरेलू मैच है, गेंद थोड़ा रुककर आएगी. हमने काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. हम इससे सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे. निश्चित रूप से बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में अब भी टीम को बहुत सी चीजों का पता लगाना है और उम्मीद है कि यह हमारे लिए अच्छा होगा.’’

IPL 2025 LSG vs PBKS मैच की बात करें तो एलएसजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. शुरुआती झटकों के कारण टीम 35/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी. हालांकि, निकोलस पूरन (30 गेंदों में 44 रन) और आयुष बदोनी (33 गेंदों में 41 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की. अंत में, अब्दुल समद की 12 गेंदों में 27 रनों की तेजतर्रार पारी ने टीम को 171/7 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. उनके अलावा मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल और युजवेंद्र चहल ने भी एक-एक विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. भले ही टीम ने प्रियांश आर्य (8) का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन प्रभसिमरन सिंह (69 रन, 34 गेंदें), कप्तान श्रेयस अय्यर (52* रन, 30 गेंदें) और नेहल वढेरा (43* रन, 25 गेंदें) की शानदार पारियों की बदौलत पीबीकेएस ने 22 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

एलएसजी के गेंदबाजों में दिग्वेश राठी ने चार ओवर में 2/30 का आंकड़ा दर्ज किया, लेकिन यह जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था. इस जीत के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स तीन में से एक मुकाबला जीतकर छठे स्थान पर खिसक गई.

टेस्ट डेब्यू में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का लगाने वाले सैम कोंस्टास को मिला ऑस्ट्रेलिया का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

धनश्री का पता नहीं, लेकिन युजवेंद्र चहल ने पकड़ लिया 27 करोड़ी ऋषभ पंत का कैच, देखें वीडियो

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola