मैच जीतकर पंजाब किंग्स ट्रोल मूड में, ऋषभ के बाद दिग्वेश को भी चिढ़ाया, सेलीब्रेशन का ऐसे बनाया मजाक

Updated:
विज्ञापन

Digvesh Rathi Trolled by PBKS

IPL 2025 Punjab Kings Trolls Digvesh Rathi: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी. अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी और प्रभसिमरन-श्रेयस की विस्फोटक पारियों ने टीम को आसान जीत दिलाई. लखनऊ को हार झेलनी पड़ी, लेकिन गेंदबाज दिग्वेश राठी का सेलिब्रेशन भी उन पर भारी पड़ा. जुर्माने के साथ ही पंजाब किंग्स ने उन्हेंं ऋषभ पंत की तरह मजेदार अंदाज में ट्रोल कर दिया.

विज्ञापन

IPL 2025 Punjab Kings Trolls Digvesh Rathi: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से मात दी. इस जीत में अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन और प्रभसिमरन सिंह व श्रेयस अय्यर की विस्फोटक पारियां अहम रहीं. लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम के पास कोई जवाब नहीं था. लखनऊ को इस मैच में हार तो मिली ही, साथ में उसके गेंदबाज गेंदबाज दिग्वेश राठी का जश्न भी उनके लिए महंगा साबित हुआ. उन पर आईपीएल समिति की ओर से जुर्माना तो लगा ही, पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत के बाद उन्हेंं भी गजब का ट्रोल किया. LSG vs PBKS.  

यह घटना पंजाब की पारी के तीसरे ओवर में घटी, जब दिग्वेश राठी की गेंद पर प्रियांश आर्य ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने आसान कैच पकड़ लिया. विकेट मिलने के बाद दिग्वेश आर्य के पास जाकर ऐसा इशारा करने लगे, जैसे वह किसी नोटबुक में नाम दर्ज कर रहे हों. अंपायर्स को उनका यह अंदाज सही नहीं लगा, जिसके चलते उन्हें सजा दी गई. Digvesh Rathi celebration.

दरअसल, दिग्वेश ने मैच के दौरान पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश शर्मा को आउट करने के बाद नोटबुक स्टाइल में ऐसा सेलिब्रेशन किया, जैसे वे अपने विकेटों की संख्या जोड़ रहे हों. दोनों ही खिलाड़ी दिल्ली के लिए साथ खेलते हैं, ऐसे में संभव है कि यह मजाक में किया गया हो. लेकिन इसे आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन माना गया. इस वजह से उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया. उन्होंने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया. Lucknow Super Giants vs Punjab Kings.

पंजाब किंग्स ने इस पूरे घटनाक्रम पर चुटकी लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी. टीम ने अपनी जीत के जश्न में दिग्वेश राठी की सेलिब्रेशन वाली तस्वीर शेयर की. लेकिन उसके नीचे मजेदार कैप्शन भी लिखा; “पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से मुकाबला जीता.” Digvesh Rathi Celebration Troll by PBKS.

इस मैच में लखनऊ के लिए सबसे सफल गेंदबाज दिग्वेश ही रहे. उन्होंने 2 विकेट लिए, लेकिन श्रेयस की शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी के सामने पंत की लखनऊ नहीं टिक सकी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की बल्लेबाजी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई, लेकिन निकोलस पूरन और आयुष बडोनी की छोटी-छोटी पारियों और अंत में अब्दुल समद की तेज पारी की बदौलत 20 ओवर में 176 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद धाकड़ बल्लेबाजों से भरी पंजाब ने 16.2 ओवर में ही 177 रन  बनाकर लगातार दूसरा मैच जीता. 

बाउंड्री रोप पर आया रोमांच, एक कैच दो खिलाड़ियों ने मिलकर पकड़ा, देखें वीडियो

सेलीब्रेशन पर BCCI सख्त, लखनऊ तो हारा ही गेंदबाज पर जुर्माना भी लग गया, जानें क्यों हुआ ऐसा

27 करोड़ और टेंशन! ऋषभ पंत की भरपूर ट्रोलिंग, पंजाब किंग्स ने ऐसे साधा निशाना

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola