श्रेयस अय्यर का जवाब नहीं! एक साथ तोड़े धोनी-गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड, शेन वार्न की बराबरी कर मचाई हलचल

Updated:
विज्ञापन

Shreyas Iyer Records in IPL 2025

IPL 2025 Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने एक और अर्धशतक जड़ दिया. आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 172 रन का लक्ष्य महज 16.2 ओवर में हासिल कर 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में प्रभसिमरन सिंह (69) और अय्यर (52*) की पारियां अहम रहीं. अय्यर ने इस दौरान एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट के बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए और शेन वार्न की बराबरी कर ली.

विज्ञापन

IPL 2025 Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर वर्तमान क्रिकेट में संभवतः अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं. उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मैच में उन्होंने फिर अर्धशतक जड़ दिया. इससे पहले उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 97 रन की पारी खेली थी. आईपीएल 2025 के 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन का लक्ष्य रखा, जिसे पंजाब ने महज 16.2 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के नायक रहे प्रभसिमरन सिंह, जिन्होंने 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 52 रन बनाकर नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. LSG vs PBKS.

श्रेयस अय्यर ने एमएस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड तोड़े

इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी से न केवल टीम को जीत दिलाई बल्कि आईपीएल इतिहास में दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए. उन्होंने बतौर कप्तान लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया. अय्यर की कप्तानी में यह लगातार 8वीं जीत थी, जबकि धोनी ने 2013 में लगातार 7 मुकाबले जीते थे. इस उपलब्धि के साथ अय्यर ने शेन वॉर्न की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार 8 मैच जीते थे.

आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

  1. गौतम गंभीर – 10 (2014-15)
  2. शेन वॉर्न – 8 (2008)
  3. श्रेयस अय्यर – 8 (2024-25)
  4. एमएस धोनी – 7 (2013)

इसके अलावा, श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने इस मैच में 4 छक्के लगाकर अपने कुल आईपीएल छक्कों की संख्या 83 तक पहुंचा दी, जबकि गिलक्रिस्ट के नाम 79 छक्के दर्ज थे.

आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

  1. एमएस धोनी – 218 छक्के (196 पारियां)
  2. विराट कोहली – 168 छक्के (142 पारियां)
  3. रोहित शर्मा – 158 छक्के (157 पारियां)
  4. डेविड वॉर्नर – 109 छक्के (83 पारियां)
  5. केएल राहुल – 105 छक्के (64 पारियां)
  6. संजू सैमसन – 91 छक्के (60 पारियां)
  7. श्रेयस अय्यर – 83 छक्के (71 पारियां)
  8. एडम गिलक्रिस्ट – 79 छक्के (74 पारियां)

दो लगातार मैचों में जीत के साथ पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए यह हार किसी झटके से कम नहीं थी. पंजाब किंग्स ने चार अंकों के साथ दूसरा स्थान तो 3 मैचों में दो हार के साथ लखनऊ छठवें स्थान पर है. अब पंजाब का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा. 

मैच जीतकर पंजाब किंग्स ट्रोल मूड में, ऋषभ के बाद दिग्वेश को भी चिढ़ाया, सेलीब्रेशन का ऐसे बनाया मजाक

बाउंड्री रोप पर आया रोमांच, एक कैच दो खिलाड़ियों ने मिलकर पकड़ा, देखें वीडियो

सेलीब्रेशन पर BCCI सख्त, लखनऊ तो हारा ही गेंदबाज पर जुर्माना भी लग गया, जानें क्यों हुआ ऐसा

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola