SRH vs KKR Head to Head: सनराइजर्स और केकेआर में किसका पलड़ा भारी, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH vs KKR: आईपीएल 2023 में आज सनराइजर्स हैदाराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड.
SRH vs KKR Head to Head: आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में आज (04 मई) सनराइजर्स हैदाराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत है. इससे पहले हुए मुकाबले में हैदराबाद ने बाजी मारी थी. ऐसे में आज के मैच को जीतकर कोलकाता पिछली हार का बदला लेना चाहेगी. तो चलिए जानते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड.
आईपीएल के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और हैदराबाद के बीच अब तक कुल 24 बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें केकेआर ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं 9 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी है. आंकड़ो के हिसाब से पता चलता है कि केकेआर की टीम हैदराबाद पर हावी रही है. बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में इस समय केकेआर आठवें नंबर पर तो हैदराबाद नौवें नंबर पर है.
इस सीजन दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर भिड़ंत हो चुकी है. जहां हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी. पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक के तूफानी शतक की बदौलत 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में नीतीश राणा की 75 रनों की पारी के चलते कोलकाता की टीम भी संघर्ष करती नजर आई लेकिन अंत में हैदराबाद ने 23 रनों से मुकाबला जीत लिया.
Also Read: SRH vs KKR Playing 11: सनराइजर्स का किला भेदने उतरेगी केकेआर, यहां जानिए प्लेइंग 11
यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच पर तेज गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है. हालांकि पिछले मैच में यहां जमकर रन बरसे थे. ऐसे में उम्मीद यही है कि इस मुकाबले में भी हैदराबाद की पिच पर बड़ा स्कोर बनेगा.
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 47वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




