IPL 2023: अगले साल से अपने पुराने प्रारूप में लौटेगा आईपीएल, होंगे ये बदलाव
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Sep 2022 9:41 PM
बीसीसीआई इसके अलावा अगले साल के शुरू में बहु प्रतीक्षित महिला आईपीएल का आयोजन करने की भी योजना बना रहा है. पीटीआई ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि महिला आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के बाद मार्च में किया जा सकता है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के सत्र से कोरोना से पहले के अपने मूल प्रारूप में वापसी करेगा, जिसमें टीमें अपने घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलती थी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस संबंध में बोर्ड से मान्यता प्राप्त इकाइयों को अवगत करा दिया है.
घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान के पुराने प्रारूप में होगा आईपीएल
वर्ष 2020 में कोरोना महामारी फैलने के कारण आईपीएल कुछ स्थानों पर ही आयोजित किया गया. वर्ष 2020 में इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन स्थानों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खाली स्टेडियमों में किया गया था. वर्ष 2021 में इस टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन चार स्थानों दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में किया गया. लेकिन अब महामारी नियंत्रण में है और इसलिए यह लीग घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान के पुराने प्रारूप में खेली जाएगी. सौरव गांगुली ने राज्य इकाइयों को भेजे गए संदेश में कहा, आईपीएल को अगले साल से घरेलू मैदान और विरोधी टीम के मैदान पर मैच खेलने के प्रारूप में आयोजित किया जाएगा. सभी 10 टीमें अपने घरेलू मैच अपने तय स्थल पर खेलेंगी. बीसीसीआई 2020 के बाद पहली बार अपना पूर्ण घरेलू सत्र का आयोजन कर रहा है जिसमें टीमें घरेलू और विरोधी टीम के मैदान के पुराने प्रारूप में खेल रही हैं.
Also Read: IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में भी एमएस धोनी संभालेंगे CSK की कमान
अगले साल से शुरू होगा महिला आईपीएल
बीसीसीआई इसके अलावा अगले साल के शुरू में बहु प्रतीक्षित महिला आईपीएल का आयोजन करने की भी योजना बना रहा है. पीटीआई ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि महिला आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के बाद मार्च में किया जा सकता है. गांगुली ने 20 सितंबर को भेजे गए संदेश में कहा, बीसीसीआई अभी बहुप्रतीक्षित महिला आईपीएल के आयोजन पर काम कर रहा है. इसका पहला सत्र अगले साल के शुरू में आयोजित किया जा सकता है.
26 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच होगा महिला अंडर-15 एक दिवसीय टूर्नामेंट
महिला आईपीएल के अलावा बीसीसीआई लड़कियों के अंडर-15 एक दिवसीय टूर्नामेंट को 26 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच आयोजित करने जा रहा है. इसके मैच बेंगलुरू, रांची, राजकोट, इंदौर, रायपुर और पुणे में खेले जायेंगे. बोर्ड ने आमसभा की सालाना बैठक 18 अक्टूबर को कराने की भी पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










