आईपीएल 2026: दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक खेले जाएंगे 50 मैच

Updated:
विज्ञापन

आईपीएल ट्रॉफी, फोटो एक्स

IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी किया. 13 अप्रैल से 24 मई तक कुल 50 मुकाबले खेले जाएंगे.

विज्ञापन

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होगी. फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने पहले फेज का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया था, जो 12 अप्रैल तक खेला जाएगा.

फेज 1: 28 मार्च – 12 अप्रैल

मैचतारीखमुकाबलासमय (IST)वेन्यू
128 मार्चRCB vs SRH7:30 PMबेंगलुरु
229 मार्चMI vs KKR7:30 PMमुंबई
330 मार्चRR vs CSK7:30 PMगुवाहाटी
431 मार्चPBKS vs GT7:30 PMन्यू चंडीगढ़
501 अप्रैलLSG vs DC7:30 PMलखनऊ
602 अप्रैलKKR VS SRH7:30 PMकोलकाता
703 अप्रैलCSK VS PBKS7:30 PMचेन्नई
804 अप्रैलDC VS MI3:30 PMदिल्ली
904 अप्रैलGT VS RR7:30 PMअहमदाबाद
1005 अप्रैलSRH VS LSG3:30 PMहैदराबाद
1105 अप्रैलRCB VS CSK7:30 PMबेंगलुरु
126 अप्रैलKKR VS PBKS7:30 PMकोलकाता
137 अप्रैलRR VS MI7:30 PMगुवाहाटी
148 अप्रैलDC VS GT7:30 PMदिल्ली
159 अप्रैलKKR VS LSG7:30 PMकोलकाता
1610 अप्रैलRR VS RCB7:30 PMगुवाहाटी
1711 अप्रैलPBKS VS SRH3:30 PMन्यू चंडीगढ़
1811 अप्रैलCSK VS DC7:30 PMचेन्नई
1912 अप्रैलLSG VS GT3:30 PMलखनऊ
2012 अप्रैलMI VS RCB7:30 PMमुंबई

दूसरे फेज में 12 शहरों में खेले जाएंगे 50 मुकाबले

बीसीसीआई सचिव देवाजित सैकिया ने कहा, लीग चरण के दूसरे फेज में 50 मैच खेले जायेंगे. इसका आयोजन 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक भारत के 12 स्थलों पर होगा. इस चरण में मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola