IPL 2022: यहां देखें रिटेन और ड्राफ्ट किये गये खिलाड़ियों की पूरी सूची, जानें किसको मिला कितना पैसा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2022 2:39 PM
बीसीसीआई आईपीएल 2022 को लेकर मेगा ऑक्शन की तैयारी में जुट गयी है. अगले महीने होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. आठ पुरानी टीमों ने रिटेन किये गये खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. वहीं दो नयी टीमों ने भी ड्राफ्ट किये गये खिलाड़ी का नाम जारी कर दिया है. यहां देखें सूची.
नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) को लेकर बीसीसीआई ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों से कुल 1,214 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है. खिलाड़ियों की सूची में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के 59 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है.
दक्षिण अफ्रीका भी पीछे नहीं है और इस देश के 48 खिलाड़ियों ने अपना नाम सामने रखा है जबकि वेस्टइंडीज के 41 खिलाड़ियों ने भी अपना नाम दर्ज कराया है. श्रीलंका के 36, इंग्लैंड के 30, न्यूजीलैंड के 29 और अफगानिस्तान के 20 खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल हो रहे हैं. नेपाल से 15, यूएसए से 14, नामीबिया से 5 और ओमान से भी 3 खिलाड़ी नीलामी में होंगे. 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2022 की नीलामी में हैं
Also Read: आईपीएल 2022 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकता है, बीसीसीआई तैयार कर रहा है प्लान बी
रवींद्र जडेजा (16 करोड़ रुपये)
एमएस धोनी (12 करोड़ रुपये)
मोईन अली (8 करोड़ रुपये)
रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़ रुपये)
ऋषभ पंत (16 करोड़ रुपये)
अक्षर पटेल (9 करोड़ रुपये)
पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़ रुपये)
एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़ रुपये)
Also Read: IPL 2022: लखनऊ टीम के कप्तान बने केएल राहुल, फ्रेंचाइजी ने किया खिलाड़ियों के नाम का ऐलान
आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये)
वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़ रुपये)
वेंकटेश अय्यर (8 करोड़ रुपये)
सुनील नरेन (6 करोड़ रुपये)
रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपये)
जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपये)
सूर्यकुमार यादव (8 करोड़ रुपये)
कीरोन पोलार्ड (6 करोड़ रुपये)
मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये)
अर्शदीप सिंह (4 करोड़ रुपये)
संजू सैमसन (14 करोड़ रुपये)
जोस बटलर (10 करोड़ रुपये)
यशस्वी जायसवाल (4 करोड़ रुपये)
विराट कोहली (15 करोड़ रुपये)
ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़ रुपये)
मोहम्मद सिराज (7 करोड़ रुपये)
केन विलियमसन (14 करोड़ रुपये)
अब्दुल समद (4 करोड़ रुपये)
उमरान मलिक (4 करोड़ रुपये)
अहमदाबाद
हार्दिक पांड्या (15 करोड़ रुपये)
राशिद खान (15 करोड़ रुपये)
शुभमन गिल (8 करोड़ रुपये)
लखनऊ
केएल राहुल (17 करोड़ रुपये)
मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़ रुपये)
रवि बिश्नोई (4 करोड़ रुपये)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










