ePaper

IPL 2022: लखनऊ टीम के कप्तान बने केएल राहुल, फ्रेंचाइजी ने किया खिलाड़ियों के नाम का ऐलान

Updated at : 22 Jan 2022 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: लखनऊ टीम के कप्तान बने केएल राहुल, फ्रेंचाइजी ने किया खिलाड़ियों के नाम का ऐलान

lucknow ipl team 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है. लखनऊ टीम का कप्तान ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को बनाया गया है.

विज्ञापन

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. लीग की लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है. लखनऊ की आईपीएल टीम का कप्तान ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को बनाया गया है. इसके साथ ही टीम में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारतीय स्पिनर बॉलर रवि बिश्नोई को भी जोड़ा गया है. लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने इस बात की पुष्टि कर दी है.

हार्दिक पांड्या बने अहमदाबाद के कप्तान

इसके साथ ही अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने भी अपने खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया. अहमदाबाद टीम में आईपीएल 2022 के लिए हार्दिक पांड्या का चुनाव बतौर कप्तान किया है. मतलब अहमदाबाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे. साथ ही अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और भारतीय ओपनर शुभमन गिल को भी टीम में जोड़ा गया है, अहमदाबाद टीम ने इस बात की भी पुष्टि कर दी है.

17 करोड़ रुपए में लखनऊ टीम के हुए केएल राहुल

आईपीएल में गोयनका ग्रुप के अधिकार वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी ने ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल पर काफी पैसा खर्च किया है. फ्रेंचाइजी ने पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए में आईपीएल 2022 के लिए साइन किया है. फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस 9.2 करोड़ रुपए में साइन किया है. इसके अलावा टीम में युवा जोश का बनाए रखने के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ रुपए में साइन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola