चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान में ये कैसा उद्घाटन समारोह, जिसमें कोई भी टीम नहीं हुई शामिल
Champions Trophy Inauguration Ceremony at Lahore Fort. Image-X
Champions Trophy 2025 Inauguration Ceremony: आईसीसी के चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य उद्घाटन लाहौर किले में किया गया. इस आयोजन में भाग लेने वाली कोई भी टीम शामिल नहीं हुई.
Champions Trophy 2025 Inauguration Ceremony: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, जिसमें पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं. हालांकि, एक दिलचस्प पहलू यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी को कराची में मैचों की मेजबानी के बावजूद लाहौर में आयोजित किया गया. आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इस आयोजन के लिए ऐतिहासिक लाहौर किले के दीवान-ए-आम को चुना, जहां क्रिकेट और सांस्कृतिक विरासत का शानदार संगम देखने को मिला.
इस शानदार कार्यक्रम में पाकिस्तान की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत किया गया, जिसमें संगीत, रोशनी और सांस्कृतिक झलकियों के साथ क्रिकेट की महिमा का जश्न मनाया गया. लोकप्रिय गायक अतिफ असलम ने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी का आधिकारिक एंथम गाया, जिससे पूरे लाहौर स्टेडियम में एक अलग ही समा बंध गया.
इसके अलावा, पाकिस्तान की वायु सेना ने आसमान में अद्भुत हवाई करतब दिखाए, जिसने समारोह को और भी रोमांचक बना दिया. कार्यक्रम में कई हाई-प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए, जिनमें क्रिकेट जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं. चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी भी इस आयोजन का हिस्सा बने. इनमें पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, मोहम्मद हफीज और हारिस सोहेल प्रमुख थे.
कई टीमों की गैरमौजूदगी ने उठाए सवाल
लेकिन इस उद्घाटन समारोह में कोई भी टीम शामिल नहीं हुई. आमतौर पर, चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंटों में उद्घाटन समारोह के दौरान सभी भाग लेने वाली टीमें उपस्थित होती हैं, और कप्तानों का एक फोटोशूट भी आयोजित किया जाता है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. इसकी प्रमुख वजह भारत का पाकिस्तान में खेलने से इनकार करना था.
भारत सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से साफ मना कर दिया, जिसके कारण भारतीय टीम न तो उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनी और न ही किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल हुई. इसके परिणामस्वरूप, बीसीसीआई, आईसीसी और पीसीबी के बीच हुए समझौते के तहत भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा. इतना ही नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में पाकिस्तान टीम भारत में आयोजित किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में अपने मुकाबले भारत में नहीं खेलेगी.
इसे भी पढ़ें: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया नहीं, जीतेगी यह टीम, यह खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन; माइकल क्लार्क की भविष्यवाणी
केवल भारतीय टीम ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी उद्घाटन समारोह में अनुपस्थित रहीं. इंग्लैंड की टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ अपनी टेस्ट सीरीज समाप्त की थी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने श्रीलंका दौरा खत्म किया था. दोनों ही टीमों के कार्यक्रम में देरी के कारण वे समय पर पाकिस्तान नहीं पहुंच सकीं. नई योजना के अनुसार, इंग्लैंड की टीम 18 फरवरी को लाहौर पहुंचेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 फरवरी को पाकिस्तान आएगी.
बांग्लादेश और भारत की टीमें सीधे दुबई पहुंच चुकी हैं और अपने अभ्यास सत्र में व्यस्त हैं. जबकि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें फिलहाल कराची में अपने शुरुआती मुकाबलों की तैयारी में जुटी हैं. यानी लाहौर में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के आधिकारिक उद्घाटन समारोह में कोई भी टीम शामिल नहीं हुई.
चैंपियंस ट्रॉफी शेड्यूल
आईसीसी का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर 19 फरवरी को शुरू होगा, जिसमें पिछली बार का चैंपियन पाकिस्तान एक संक्षिप्त उद्घाटन समारोह के बाद कराची के नेशनल बैंक क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. आठ टीमों की प्रतियोगिता में 19 दिनों में 15 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से खेल पाकिस्तान और दुबई में आयोजित किए जाएंगे.
रावलपिंडी, लाहौर और कराची में तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे, जिसमें लाहौर में 9 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले होगा. हालाँकि अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाता है, तो इसे दुबई में स्थानांतरित कर दिया जाएगा. दोनों सेमीफाइनल और फाइनल में रिजर्व दिन होंगे. भारत के तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल भी दुबई में खेला जाएगा.
इसे भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में 1998 से 2017 तक टीम इंडिया का सफर, टॉप रन स्कोरर और विकेट लेने वाले गेंदबाज
इसे भी पढ़ें: दिग्गजों के निशाने पर कीर्तिमान, चैंपियंस ट्रॉफी में विराट, विलियम्सन और ट्रेविस समेत ये खिलाड़ी तोड़ेंगे रिकॉर्ड्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










