फाइनल में ऑस्ट्रेलिया नहीं, जीतेगी यह टीम, यह खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन; माइकल क्लार्क की भविष्यवाणी
Michael Clarke predictions for Champions Trophy 2025.
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से हो रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए माइकल क्लार्क ने विजेता और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत कई भविष्यवाणियां की हैं. Michael Clarke predictions for Champions Trophy 2025.
Champions Trophy 2025: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अपनी भविष्यवाणियां की हैं. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट अगले सप्ताह पाकिस्तान और यूएई में शुरू होने जा रहा है. हाल ही में स्पोर्ट्स एंकर एरिन हॉलैंड के साथ बियॉन्ड23 क्रिकेट पॉडकास्ट के दौरान, क्लार्क ने आत्मविश्वास के साथ बताया कि किन टीमों को वह सेमीफाइनल में देख रहे हैं, कौनसी टीमें फाइनल तक पहुंच सकती हैं, और कौन-सी टीम इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने में सफल रहेगी.
ऑस्ट्रेलिया की विश्वकप विजेता टीम के सदस्य क्लार्क ने चार सेमीफाइनलिस्ट के रूप में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को चुना. उन्होंने इन टीमों की मजबूती और प्रमुख आईसीसी प्रतियोगिताओं में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि ये चारों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार हैं. उन्होंने विशेष रूप से पाकिस्तान की घरेलू परिस्थितियों में खेलने के फायदे और भारत के साथ उनकी ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता को मुख्य कारण बताया, जिससे यह टीम अंतिम चार में जगह बना सकती है.
फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की बात करें तो क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत दावेदार बताया और कहा कि उनकी टीम फाइनल में पहुंचेगी. हालांकि, उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ खेलना होगा. दिलचस्प बात यह रही कि अपनी राष्ट्रीय टीम के मुकाबले क्लार्क ने भारत को ज्यादा मजबूत माना और उन्हें विजेता के रूप में चुना. उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह स्वीकार करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन उनका मानना है कि भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम करेगा. यह 2023 के विश्वकप फाइनल जैसा रहने वाला है.
माइकल क्लार्क ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरी फिंगर क्रॉस्ड (शुभकामनाएं) हैं, इसलिए मैं कहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया फाइनलिस्ट में से एक होगा और मुझे लगता है कि फाइनल में उनका सामना भारत से होगा. मुझे लगता है कि भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा देगा. मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह बात मेरे मुंह से निकल गई.”
इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे. क्लार्क ने बताया कि रोहित को दोबारा लय में देखकर अच्छा लग रहा है और भारतीय टीम को उनकी शानदार बल्लेबाजी की जरूरत भी है. यह टूर्नामेंट उनका रहने वाला है. वहीं गेंदबाज के तौर पर माइकल क्लार्क के अनुसार, जोफ्रा आर्चर चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे, हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन औसत रहेगा. जबकि अपनी टीम के दिग्गज बल्लेबाज की शानदार बैटिंग की भविष्यवाणी भी उन्होंने करद दी. उन्होंने ट्रैविस हेड को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना, उनकी बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए. क्लार्क को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचेगा लेकिन खिताब नहीं जीतेगा.
वहीं पाकिस्तान की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए क्लार्क ने कहा कि उनकी टीम काफी संतुलित है और घरेलू परिस्थितियों में खेलना उनके लिए बड़ा लाभ साबित हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि पाकिस्तान अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करता है, तो वे टूर्नामेंट जीतने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि क्या पाकिस्तान बड़े मुकाबलों में दबाव को संभाल पाएगा. उनके अनुसार, कई मौकों पर यह देखा गया है कि पाकिस्तान की टीम बेहद प्रतिभाशाली होती है, लेकिन दबाव में संघर्ष करती है. इस बार, जब वे घरेलू सरजमीं पर एक बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वे इस चुनौती से कैसे निपटते हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी में 1998 से 2017 तक टीम इंडिया का सफर, टॉप रन स्कोरर और विकेट लेने वाले गेंदबाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










