ePaper

चोटिल बेन स्टोक्स आखिरी टेस्ट खेलेंगे या नहीं? खुद ही दिया इस सवाल का जवाब

Updated at : 28 Jul 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
ENG vs IND: Ben Stokes

ENG vs IND: Ben Stokes

ENG vs IND: मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैँड के कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल हो गए हैं. खेल के पांचवें दिन उन्होंने केवल 11 ओवर गेंदबाजी की. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्टोक्स पांचवें और आखिरी टेस्ट में खेलेंगे या नहीं. हालांकि, स्टोक्स ने कहा है कि वह आखिरी टेस्ट में जरूर खेलेंगे. उन्होंने कहा कि दर्द बस एक भाव है और ऐसी कोई संभावना नहीं है कि वह नहीं खेलेंगे. स्टोक्स ने पूरे सीरीज में अब तक गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

ENG vs IND: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स मैनचेस्टर में खेले गए चौथे मैच के दौरान चोटिल हो गए और उन्होंने भारत की दूसरी पारी में कम ही गेंदबाजी की. हालांकि पहली पारी में उन्होंने 141 रन बनाए और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. अब सबके मन में एक सवाल यह है कि आखिरी टेस्ट मैच में कप्तान खेलेंगे या नहीं. हालांकि इसका जवाब मिल गया है. जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टोक्स से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने दर्द को एक भाव बताकर संकेत दिया है कि वह भारत के खिलाफ पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलेंगे, हालांकि उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की जरूरत को माना. ENG vs IND injured Ben Stokes play last test or not himself answered this question

चोट के बावजूद 11 ओवर की गेंदबाजी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के शतकों के बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा. चौथे टेस्ट के आखिरी दिन स्टोक्स और उनकी टीम एक घंटा पहले मैच ड्रॉ पर खत्म करना चाहते थे लेकिन भारतीय टीम ने इनकार कर दिया. स्टोक्स ने रविवार को दर्द के बावजूद 11 ओवर डाले. उन्होंने कहा, ‘मेरे नहीं खेलने की संभावना नहीं के बराबर है. मैं हमेशा अपना सब कुछ देने की कोशिश करूंगा.’ उन्होंने कहा, ‘मेरी चोट बदतर नहीं हुई है और उम्मीद है कि जल्दी इससे उबरकर आखिरी टेस्ट खेल सकूंगा. मैंने ऑलराउंडर के तौर पर अपना काम किया है और इस सप्ताह कुछ ज्यादा हो गया.’

दर्द बस एक भाव है

स्टोक्स ने कहा, ‘गेंदबाजी करना आसान नहीं है. अभी दर्द है लेकिन मैं कोशिश करता रहूंगा. मैं सभी गेंदबाजों से कहता हूं कि दर्द सिर्फ एक भाव है.’ स्टोक्स ने इस सीरीज में खूब गेंदबाजी की है और अभी तक सर्वाधिक 17 विकेट ले चुके हैं. मैनचेस्टर में उन्होंने पारी में पांच विकेट चटकाने के अलावा शतक भी लगाया था. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को गुरुवार से शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट में तरोताजा गेंदबाजों की जरूरत होगी. इस वजह से ही टीम में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर जिमी ओवरटन को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. ओवरटन आईपीएल में सीएसके के लिए खेल चुके हैं.

भारत भी चोटों से है परेशान

स्टोक्स ने आगे कहा, ‘हमने इतने लंबे समय तक मैदान पर रहकर काफी गेंदबाजी की. सभी थक गए हैं. हम सबका आकलन करेंगे और अगले दो तीन दिन के आराम के बाद फैसला लेंगे. हमें देखना होगा कि कुछ नये गेंदबाजों को शामिल किया जाये लेकिन यह फैसला मैच के पास ही लेंगे.’ इस सीरीज में भारत को भी कई चोटों ने परेशान किया है. नीतीश कुमार रेड्डी और ऋषभ पंत सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह के आखिरी टेस्ट में खेलने पर संदेह है. अर्शदीप सिंह और आकाश दीप भी चोट से जूझ रहे हैं.

ये भी पढ़ें…

‘दो दिन फील्डिंग और…’ हैडशेक पर बेन स्टोक्स के समर्थन में उतरे केविन पीटरसन

‘फ्रैक्चर ठीक हो जाएगा तो…’ पांचवें टेस्ट से बाहर हुए पंत का पहला रिएक्शन वायरल

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola