Sushant Singh Rajput से सीखा क्रिकेट का गुर ? अब बल्लेबाजों को कर रहा परेशान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jun 2021 5:14 PM
Digvijay Deshmukh, Sushant Singh Rajput, film Kai Po Che, sushant singh rajput death news बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput) की आज पहली बरसी है. पिछले साल आज ही के दिन सुशांत सिंह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत की मौत से फैन्स को काफी सदमा लगा. आज भी लोगों को विश्वास नहीं होता कि बॉलीवुड का उभरता हुआ स्टार अब दुनिया में नहीं रहा.
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput) की आज पहली बरसी है. पिछले साल आज ही के दिन सुशांत सिंह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सुशांत की मौत से फैन्स को काफी सदमा लगा. आज भी लोगों को विश्वास नहीं होता कि बॉलीवुड का उभरता हुआ स्टार अब दुनिया में नहीं रहा.
निधन के एक साल बाद फिर से फैन्स सुशांत को याद कर रहे हैं. सुशांत अपनी कुछ फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए कई सालों तक याद किये जाते रहेंगे. सुशांत ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धौनी, द अनटोल्ड स्टोरी में माही का किरदार निभाया था. इसके अलावा सुशांत ने क्रिकेट पर ही आधारित फिल्म काई पो चे में भी काम किया था. उसमें उन्होंने कोच की भूमिका निभायी थी.
Also Read: WTC फाइनल के लिए तैयार हो रही बेहद खतरनाक पिच ! बढ़ सकती है टीम इंडिया की मुश्किलें
उस फिल्म में सुशांत ने जिस बच्चे को क्रिकेट की कोचिंग दी थी, आज रियल लाइफ में वो धाकड़ क्रिकेटर बन गया है. दरअसल उस फिल्म में दिग्विजय देशमुख (Digvijay Deshmukh) नाम के बच्चे ने काम किया था. अब दिग्विजय 23 साल के हो गये हैं और रियल लाइफ में बेहतरीन गेंदबाज बन गये हैं.
दिग्विजय ने 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया था और उसी साल उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी डेब्यू किया था. आईपीएल 2013 में उन्हें मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल भी किया, लेकिन उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया है.
तेज गेंदबाज दिग्विजय देशमुख (Digvijay Deshmukh) ने अब तक 1 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है, जिसमें उन्होंने 6 विकेट चटकाये हैं. जबकि उन्होंने 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 विकेट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










