ePaper

Asia Cup 2023 की मेजबानी पर पाकिस्तान को बड़ा झटका! अगले हफ्ते आ सकता है आयोजन पर फैसला

Updated at : 22 May 2023 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Asia Cup 2023 की मेजबानी पर पाकिस्तान को बड़ा झटका! अगले हफ्ते आ सकता है आयोजन पर फैसला

पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी पर बड़ा झटका लग सकता है. यह टूर्नामेंट किसी दूसरे देश में कराने की बात चल रही है. अगले हफ्ते इसपर ठोस फैसला आ सकता है. श्रीलंका इस साल एशिया कप की मेजबानी कर सकता है.

विज्ञापन

एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अगला हफ्ते इस मामले पर बड़ा फैसला होने की संभावना है. पाकिस्तान मेजबानी को लेकर अड़ा हुआ है. जबकि बीसीसीआई ने सुरक्षा का हवाला देकर टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है. बीसीसीआई यह आयोजन किसी तटस्थ देश में कराना चाहता है.

नजम सेठी ने कही थी यह बात

पिछले दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के सामने एक हाईब्रिड मॉडल पेश किया था, जिसके तहत भारत अपने मुकाबले किसी और देश में खेल सकता है. पीसीबी प्रमुख नजम सेठी के अनुसार एक सरल समाधान यह है कि पाकिस्तान अपने एशिया कप के मैच अपने घर में खेले और भारत अपने मैच तटस्थ स्थान पर खेले. लेकिन एसीसी उस प्रस्ताव को मानने के लिए तैयार नहीं है. कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका को दी जा सकती है.

Also Read: Asia Cup 2023: कंगाल पाकिस्तान में गृह युद्ध का माहौल, फिर भी एशिया कप न खेलने की दे रहा धमकी
अगले हफ्ते हो सकता है फैसला

एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एशिया कप की मेजबानी करने की पाकिस्तान की आकांक्षाओं को एक बड़ा झटका लग सकता है. क्योंकि एसीसी के अन्य सदस्य बांग्लादेश और श्रीलंका भी चाहते हैं कि टूर्नामेंट तटस्थ स्थान पर खेला जाए. इस विषय पर अंतिम निर्णय एसीसी से आना बाकी है लेकिन नवीनतम जानकारी के अनुसार अंतिम फैसला अगले सप्ताह में आ सकता है.


श्रीलंका क्रिकेट के नये अध्यक्ष आयेंगे भारत

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने गए शम्मी सिल्वा के मंगलवार (23 मई) से शुरू होने वाले आईपीएल प्ले-ऑफ के मैचों में भारत आने की संभावना है. सिल्वा ने कहा कि हमें भारत में आईपीएल प्ले-ऑफ देखने के लिए आमंत्रित किया गया है और उस यात्रा के दौरान, एशिया कप 2023 पर चर्चा होगी. अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है. लेकिन, मुझे लगता है कि एशिया कप 2023 का भाग्य अगले हफ्ते तय होगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola