चैंपियंस ट्रॉफी : पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले खिलाडियों ने छोड़ा कप्तान कोहली का साथ, रह गये अकेले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2017 11:49 AM
नयी दिल्ली : इस समय लंदन में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को लेकर उत्साह चरम पर है. 1 जून को पहला मुकाबला बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने दोनों अभ्यास मैच को जीत कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है. बांग्लादेश को तो दूसरे अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने 240 रन […]
नयी दिल्ली : इस समय लंदन में चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को लेकर उत्साह चरम पर है. 1 जून को पहला मुकाबला बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया अपने दोनों अभ्यास मैच को जीत कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है. बांग्लादेश को तो दूसरे अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने 240 रन से रौंद डाला.
बहरहाल पहले मुकाबले से पहले भारतीय खिलाडियों ने अपने कप्तान विराट कोहली का साथ छोड़ दिया है. साथ वैसी जगह पर छोड़ा है जहां पर कप्तान केवल अकेले खड़े नजर आ रहे हैं. घबराइये नहीं टीम इंडिया में न तो कोई टूट हुई है और न ही खिलाडियों के बीच झगड़ा. दरअसल आईसीसी ने वनडे में बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर ताजा रैंकिंग जारी किया है. इस रैंकिंग में विराट कोहली ही एक मात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जो टॉप-10 में नजर आ रहे हैं और बाद बाकी खिलाड़ी टॉप 10 से बाहर हो गये हैं. कोहली वनडे में अब भी तीसरे स्थान पर मजबूती के साथ बने हुए हैं.
अभ्यास मैचों में भारत के प्रदर्शन से खुश हैं कप्तान विराट कोहली
* चोटी के तीन बल्लेबाजों दक्षिण अफ्रीका के
चोटी के तीन बल्लेबाजों दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (874 रेटिंग अंक), ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (871 अंक) और कोहली (852 अंक) के बीच केवल 22 अंक का अंतर है. बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 20 में रोहित शर्मा (12वें), महेंद्र सिंह धौनी (13वें) और शिखर धवन (15वें) भी शामिल हैं. धवन दो पायदान नीचे खिसके हैं.
* टॉप 10 में कोई भी भारतीय नहीं
गेंदबाजों की सूची में कोई भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है. इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा शीर्ष पर काबिज हैं. बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के साथ संयुक्त 11वें जबकि अमित मिश्रा 13वें स्थान पर हैं. ये दोनों ही चैंपियन्स ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं. रविचंद्रन अश्विन संयुक्त 18वें स्थान पर हैं. चोटी के तीन गेंदबाजों रबादा (724 अंक), इमरान ताहिर (722) और मिशेल स्टार्क (701) के बीच केवल 23 अंकों का अंतर है.
चैम्पियंस ट्रॉफी : पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा, हमें भूलना होगा कि हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










