कोहली आईसीसी वनडे रैकिंग में शीर्ष दस में अकेले भारतीय

Updated at : 31 May 2017 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
कोहली आईसीसी वनडे रैकिंग में शीर्ष दस में अकेले भारतीय

लंदन : भारतीय कप्तान विराट कोहली देश के अकेले क्रिकेटर हैं जो आईसीसी वनडे खिलाडियों की रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल हैं. उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है. व्यक्तिगत रैंकिंग के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा से आगामी आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के महत्व का पता चलता है क्योंकि इसमें भाग लेने […]

विज्ञापन

लंदन : भारतीय कप्तान विराट कोहली देश के अकेले क्रिकेटर हैं जो आईसीसी वनडे खिलाडियों की रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल हैं. उन्होंने बल्लेबाजों की सूची में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है. व्यक्तिगत रैंकिंग के लिये कड़ी प्रतिस्पर्धा से आगामी आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के महत्व का पता चलता है क्योंकि इसमें भाग लेने वाले आठ टीमों के खिलाड़ी इसमें शामिल हैं और शीर्ष खिलाडियों के बीच बहुत अधिक अंतर नहीं है.

चोटी के तीन बल्लेबाजों दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (874 रेटिंग अंक), ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (871 अंक) और कोहली (852 अंक) के बीच केवल 22 अंक का अंतर है. बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 20 में रोहित शर्मा (12वें), महेंद्र सिंह धौनी (13वें) और शिखर धवन (15वें) भी शामिल हैं. धवन दो पायदान नीचे खिसके हैं. गेंदबाजों की सूची में हालांकि कोई भारतीय शीर्ष दस में शामिल नहीं है. इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा शीर्ष पर काबिज हैं.

संगकारा को उम्मीद, भारत बरकरार रखेगा चैम्पियंस ट्रॉफी

बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के साथ संयुक्त 11वें जबकि अमित मिश्रा 13वें स्थान पर हैं. ये दोनों ही चैंपियन्स ट्रॉफी के लिये भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं. रविचंद्रन अश्विन संयुक्त 18वें स्थान पर हैं. चोटी के तीन गेंदबाजों रबादा (724 अंक), इमरान ताहिर (722) और मिशेल स्टार्क (701) के बीच केवल 23 अंकों का अंतर है.
भारत, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के चार-चार बल्लेबाज जबकि न्यूजीलैंड के तीन तथा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के दो . दो बल्लेबाज शीर्ष 20 में शामिल हैं. इसी तरह से गेंदबाजों में बांग्लादेश और इंग्लैंड के तीन-तीन जबकि न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दो . दो गेंदबाज शीर्ष 20 में शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola