पीसीबी ने बीसीसीआई को कानूनी नोटिस भेजा

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बीसीसीआई को कानूनी नोटिस भेजा है जिससे उसने भारतीय बोर्ड के 2015 और 2023 के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेलने के समझौते पत्र का सम्मान नहीं करने के लिये उससे मुआवजा मांगने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी. पीसीबी में एक आधिकारिक सूत्र ने पुष्टि की कि नोटिस […]
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बीसीसीआई को कानूनी नोटिस भेजा है जिससे उसने भारतीय बोर्ड के 2015 और 2023 के बीच छह द्विपक्षीय सीरीज खेलने के समझौते पत्र का सम्मान नहीं करने के लिये उससे मुआवजा मांगने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी. पीसीबी में एक आधिकारिक सूत्र ने पुष्टि की कि नोटिस भेजा गया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कानूनी सलाहकार ने लंदन में एक प्रतिष्ठित कानूनी फर्म से सलाह मश्विरे के बाद कानूनी नोटिस भेजा है जिसमें भारतीय बोर्ड से मुआवजा हासिल करने के लिये एक मजबूत कानूनी मामला तैयार किया है. ‘
दोनों देशों के बोर्डों के बीच इस करार पर 2014 में हस्ताक्षर किये थे जिसके अंतर्गत पाकिस्तान ने आईसीसी में संचालन एवं वित्तीय मॉडल में ‘बिग थ्री’ का समर्थन किया था. सूत्र ने कहा कि कानूनी नोटिस में पाकिस्तान ने कहा है कि बीसीसीआई ने समझौते का सम्मान नहीं किया जबकि उसने आईसीसी अधिकारियों की मौजूदगी में इस पर हस्ताक्षर किये थे.
पीसीबी प्रमख बने रहेंगे शहरयार, शरीफ की स्वीकृति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




