पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने की संन्यास की घोषणा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2017 5:31 PM
कराची : पाकिस्तानी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान यूनिस खान ने आज घोषणा की कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. इस 39 वर्ष के क्रिकेटर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं संन्यास ले रहा हूं. ” उन्होंने 17 साल के टेस्ट करियर को समाप्त करने की […]
कराची : पाकिस्तानी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान यूनिस खान ने आज घोषणा की कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. इस 39 वर्ष के क्रिकेटर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं संन्यास ले रहा हूं. ” उन्होंने 17 साल के टेस्ट करियर को समाप्त करने की बात करते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह सही समय है क्योंकि हर खिलाडी को अपने करियर में यह फैसला लेना होता है. ”
यूनिस ने तीनों प्रारुपों में पाकिस्तानी टीम की अगुवाई की है. उन्होंने 2009 में इंग्लैंड में टीम को एकमात्र ट्वेंटी20 खिताब दिलाया। उन्हें 10,000 टेस्ट रन पहुंचने के लिये बस 23 रन चाहिए। वह इसके बाद 10,000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी और दुनिया के 13वें बल्लेबाज बन जायेंगे. इस तरह वह और टीम के साथ मिस्बाह उल हक वेस्टइंडीज के अप्रैल-मई के दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. यूनिस ने अभी तक 115 मैचों में 34 टेस्ट शतक जड़े हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










