BCCI ने दोगुना किया खिलाडियों का वेतन फिर भी नाराज हैं रवि शास्त्री, जानें क्यों
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2017 9:29 AM
मुंबई : वेतन में भारी इजाफे की भारत के शीर्ष क्रिकेटरों की कथित मांग का समर्थन करते हुए पूर्व भारतीय आलराउंडर रवि शास्त्री ने बीसीसीआइ द्वारा हाल में भुगतान राशि में की गयी बढ़त को सोमवार को मामूली करार दिया. पिछले महीने बीसीसीआइ ने ए, बी और सी वर्ग के अनुबंधों की राशि दोगुनी करते […]
मुंबई : वेतन में भारी इजाफे की भारत के शीर्ष क्रिकेटरों की कथित मांग का समर्थन करते हुए पूर्व भारतीय आलराउंडर रवि शास्त्री ने बीसीसीआइ द्वारा हाल में भुगतान राशि में की गयी बढ़त को सोमवार को मामूली करार दिया. पिछले महीने बीसीसीआइ ने ए, बी और सी वर्ग के अनुबंधों की राशि दोगुनी करते हुए क्रमश: दो करोड़, एक करोड़ और 50 लाख रुपये कर दी थी. बोर्ड ने टेस्ट मैच, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के लिए भी मैच फीस बढ़ा कर क्रमश: 15 लाख, छह लाख और तीन लाख रुपये कर दी.
आइपीएल से नहीं जुड़ने वाले के लिए सोचना होगा : संशोधित वेतन ढांचे से नाखुश शास्त्री ने कहा, ‘‘यह (जो उन्हें मिल रहा है) कुछ भी नहीं है, दो करोड़ रुपये मामूली है. ऑस्ट्रेलियाई (क्रिकेटर) को कितने पैसे मिल रहे हैं.’ ग्रेसेल्स एजुकेशन ने सोमवार को शास्त्री को अपनी कौशल ट्रेनिंग पहल के लिए मेंटर और सलाहकार बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










