शर्मनाक हार के बाद कप्तान विराट कोहली बोले, ऐसी बल्लेबाजी रही तो कोई भी टीम हरा सकती है

पुणे : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333 रन शर्मनाक शिकस्त के बाद टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि यह पिछले दो साल में टीम का सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन है. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे […]
पुणे : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 333 रन शर्मनाक शिकस्त के बाद टीम के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि यह पिछले दो साल में टीम का सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन है. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे वह चार टेस्ट की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ गया है.
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम इस मैच में उनका सामना नहीं कर पाए. हमें स्वीकार करना होगा कि उन्होंने हमें कोई मौका नहीं दिया. यह पिछले दो साल में हमारा सबसे बदतर बल्लेबाजी प्रदर्शन है. तीन दिन में किसी भी दिन हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाए. हमें देखना होगा कि हमने क्या गलत किया.” कोहली ने कहा, भारत की बल्लेबाजी ऐसी ही रही तो ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनिया की कोई भी टीम हमें हरा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




