फ्री में कैसे देखें राजस्थान और चेन्नई का मुकाबला, जानें मोबाइल और TV पर कैसे दिखेगा मैच

Updated at : 30 Mar 2026 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
RR vs CSK Live Streaming

RR vs CSK Live Streaming, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मुकाबला

RR vs CSK Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होगा. इस मैच में रियान पराग के सामने रितुराज गायकवाड़ की चुनौती होगी. वहीं पिछले सीजन तक राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे संजू सैमसन अब सीएसके के लिए खेलते दिखेंगे. वहीं चेन्नई के रवींद्र जडेजा इस बार आरआर के लिए खेलेंगे. बता दे कि आईपीएल के इस सीजन से पहले दोनों फ्रेंचाइजी के बीच एक बड़ी डील हुई थी.

विज्ञापन

RR vs CSK Live Streaming: IPL 2026 के तीसरे दिन राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीमें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी. संजू सैमसन अब चेन्नई की टीम में शामिल हो गए हैं, वहीं रियान पराग राजस्थान की कप्तानी कर रहे हैं. ऐसे में यह मैच फैंस के लिए बहुत खास होने वाला है. हर कोई यह जानना चाहता है कि इस मैच को घर बैठे कैसे देखा जा सकता है. अगर आप भी इस बड़े मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि मोबाइल और टीवी पर आप इसकी फ्री लाइव स्ट्रीमिंग (Free Live Streaming) कैसे देख सकते हैं.

मोबाइल पर कैसे देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग?

अगर आप अपने स्मार्टफोन पर आईपीएल के तीसरे दिन का यह मैच देखना चाहते हैं, तो JioHotstar ऐप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के बिल्कुल फ्री में इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं. जियो हॉटस्टार पर आप हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कई  भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं और 4K क्वालिटी में मैच देख सकते हैं.

टीवी पर कहां देख सकते हैं मैच?

टीवी पर मैच देखने वाले फैंस के लिए Star Sports Network पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर हिंदी, इंग्लिश और भी लोकल भाषाओं में आप इस मैच का मजा ले सकते हैं. 

मैच का समय और टॉस अपडेट

राजस्थान और चेन्नई के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मैच से ठीक आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे टॉस होगा. आईपीएल के तीसरे दिन का यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि शुरुआती जीत टूर्नामेंट की लय तय करती है.

RR Squad IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स 

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, क्वेना मफाका, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, युधवीर सिंह चरक, लुहान-ड्रे प्रिटोरियस, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा और दासुन शनाका.

CSK Squad IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स CSK Squad 2026

रितुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, राहुल चाहर, खलील अहमद, नूर अहमद, अकील होसेन, मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, रमनकृष्णा घोष, गुरजपनीत सिंह, जक फाउल्क्स और स्पेंसर जॉनसन.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola