पाकिस्तान क्रिकेट फिर बदनाम: बीच मैदान फखर जमान पर बॉल टेंपरिंग का आरोप? वीडियो वायरल

बॉल के साथ छेड़छाड़ करते फखर जमान, फोटो एक्स
PSL Ball Tampering Row: पाकिस्तान सुपर लीग में मैच के दौरान तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा है. हालांकि पाक क्रिकेट फखर जमान ने बॉल के साथ छेड़छाड़ के आरोप को खारिज कर दिया है.
PSL Ball Tampering Row: पीएसएल में रविवार को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा था. कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया. फखर गेंद को हाथ में पकड़ते हैं और फिर कुछ देर के बाद हारिस रऊफ को देते हैं. इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है. यह पूरा मामला उस समय का है, जब कराची किंग्स को जीत के लिए केवल 14 रन की जरूरत थी.
अंपायर ने लाहौर कलंदर्स पर लगाया जुर्माना
अंपायर ने गेंद से छेड़छाड़ के लिये लाहौर कलंदर्स पर पांच रन का जुर्माना लगाया जिससे कराची को आखिरी ओवर में नौ रन ही चाहिये थे जो उन्होंने बना लिये. कराची ने कलंदर्स को 4 विकेट से हराया. मैच में लाहौर कलंदर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 128 रन बनाया था. जिसके जवाब में कराची ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.
फखर ने बॉल टेंपरिंग को किया खारिज
इधर फखर जमां ने पाकिस्तान सुपर लीग के मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया है.
मैच रेफरी ने फखर जमां को दोषी पाया
मैच रैफरी रोशन महानामा ने फखर जमां को लेवल तीन के तहत दोषी पाया. मैच रेफरी इस पूरे मामले को लेकर 48 घंटे के बाद फिर से सुनवाई करेंगे. मामले की पूरी जांच के बाद अपना फैसला सुनाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




