द एंड ऑफ बैड लक: 13 साल बाद बदली मुंबई इंडियंस की किस्मत, पहले मैच में हार का सिलसिला टूटा

Updated at : 30 Mar 2026 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Rohit Sharma Ryan Rickelton

रोहित शर्मा और रियान रिकलटन, फोटो पीटीआई

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रविवार को अपने पहले मुकाबले में केकेआर को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की. इसके साथ ही मुंबई ने 13 साल से पहले मैच में मिल रही हार का सिलसिला खत्म कर दिया है.

विज्ञापन

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा और रेयान रिकलटन. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी बनी. रोहित ने 78 और रिकलटन ने 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

मुंबई ने 13 सत्र से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को किया खत्म

मुंबई इंडियंस ने पिछले 13 सत्र से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को तोड़ दिया है. मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है. टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था. जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था. टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता, लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का अपने पहले मैच में ऐसा रहा प्रदर्शन

2008 में मुंबई को पहले मैच में आरसीबी ने 5 विकेट से हाराया था.
2009 में मुंबई ने पहले मैच में चेन्नई को 19 रन से हराया था.
2010 में मुंबई ने पहले मैच में राजस्थान को 4 रन से हराया था.
2011 में मुंबई ने पहले मैच में दिल्ली को 8 विकेट से हराया था.
2012 में मुंबई ने पहले मैच में चेन्नई को 8 विकेट से हराया था.
2013 में आरसीबी ने मुंबई को पहले मैच में 2 रन से हराया था.
2014 में केकेआर ने मुंबई को पहले मैच में 41 रन से हराया था.
2015 में केकेआर ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था.
2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई को 9 विकेट से हराया था.
2017 में भी राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई को 7 विकेट से हराया था.
2018 में चेन्नई ने मुंबई को 1 विकेट से हराया.
2019 में दिल्ली ने मुंबई को 37 रन से हराया.
2020 में चेन्नई ने मुंबई को 5 विकेट से हराया था.
2021 में आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया था.
2022 में दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था.
2023 में आरसीबी ने मुंबई को 8 विकेट से हराया था.
2024 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई को 6 रन से हराया था.
2025 में चेन्नई ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था.

केकेआर और मुंबई के मैच में क्या हुआ?

रविवार 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और केकेआर के बीच मुकाबला खेला गया. मुंबई ने टॉस जीता और कोलकाता को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाया. जिसमें कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. फिन एलन ने 37, कैमरून ग्रीन 18 और रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 224 रन बनाया और मैच अपने नाम कर लिया. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए. जबकि रिकलटन ने 43 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 81 रन की शानदार पारी खेली.

ये भी पढ़ें: खेल में भारत की ताकत का पर्याय है आइपीएल, पढ़ें अभिषेक दुबे का आलेख

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola