ePaper

कोहली ने ब्रैडमैन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा, लगातार चार टेस्ट सीरीज में जड़ा दोहरा शतक

Updated at : 10 Feb 2017 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने ब्रैडमैन और द्रविड़ को पीछे छोड़ा, लगातार चार टेस्ट सीरीज में जड़ा दोहरा शतक

हैदराबाद : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रिकार्ड तोड़ने की अविश्वसनीय लय जारी रखते हुए लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाला पहला बल्लेबाज बनकर आज यहां महान सर डोनल्ड ब्रैडमैन और राहुल द्रविड को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ चार सीरीज में दोहरा शतक जमाया. […]

विज्ञापन

हैदराबाद : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रिकार्ड तोड़ने की अविश्वसनीय लय जारी रखते हुए लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाला पहला बल्लेबाज बनकर आज यहां महान सर डोनल्ड ब्रैडमैन और राहुल द्रविड को पीछे छोड़ दिया. कोहली ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ चार सीरीज में दोहरा शतक जमाया.

ब्रैडमैन और द्रविड तीन लगातार सीरीज में दोहरा शतक जमा चुके हैं. कोहली ने पिछले साल जुलाई में नार्थ साउंड में अपना पहला दोहरा शतक (200) बनाया था जिसके बाद उन्होंने अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन बनाये. इसके बाद भारतीय कप्तान ने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर में अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ 235 रन का स्कोर खडा किया और अब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 204 रन बनाये.

आंकडों के हिसाब से कोहली ने ब्रैडमैन और द्रविड का रिकार्ड तोड़ा है लेकिन डान ब्रैडमैन के आंकडे देखने के बाद आपको लगेगा कि 1930-31 के दौरान उनके दोहरे शतक शानदार थे. जून और अगस्त के बीच इंग्लैंड में 1930 एशेज सीरीज में तब 22 वर्षीय ब्रैडमैन ने लार्ड्स में 254 रन, लीड्स (हेडिंग्ले) में अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 334 रन की पारी के बाद ओवल में 232 रन बनाये थे जो एक ही सीरीज में बने थे.

इसके बाद जनवरी 1931 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आस्ट्रेलिया में खेली गयी सीरीज में ब्रैडमैन ने ब्रिसबेन में 223 रन बनाये. अगली सीरीज उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, उन्होंने ब्रिसबेन में 226 रन बनाये थे जिससे वह लगातार तीन श्रृंखलाओं में दोहरा शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. द्रविड़ ने लगातार सीरीज में दोहरे शतकों की हैट्रिक 2003-04 सत्र में लगायी थी. उन्होंने अहमदाबाद (अक्तूबर 2003) में 222 रन के बाद एडिलेड (दिसंबर 2003) में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 233 रन बनाये. इसके बाद उन्होंने अगली सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 270 रन की पारी खेली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola