जीत के बाद बोले कोहली, यकीन था नेहरा और बुमराह शानदार साबित होंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2017 7:15 AM
नागपुर : दिग्गज गेंदबाज आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के प्रयासों को ‘‘शानदार” बताते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि मामूली स्कोर करने के बावजूद हमें ‘‘यकीन” था कि हम मैच को जीतेंगे और सीरीज बराबर कर लेंगे. कोहली ने गेंदबाजों खासकर नेहरा और बुमराह की घातक […]
नागपुर : दिग्गज गेंदबाज आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के प्रयासों को ‘‘शानदार” बताते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि मामूली स्कोर करने के बावजूद हमें ‘‘यकीन” था कि हम मैच को जीतेंगे और सीरीज बराबर कर लेंगे. कोहली ने गेंदबाजों खासकर नेहरा और बुमराह की घातक गेंदबाजी की प्रशंसा की, जो मेजबान देश की जीत सुनिश्चित करने में सहायक बने.
अंतिम ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए आठ रन की जरुरत थी और बुमराह ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सिर्फ दो रन दिये और मैच को भारत के पक्ष में करते हुए दो विकेट भी झटके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










