हार कर भी विराट कोहली ने कप्‍तानी में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Updated at : 26 Jan 2017 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
हार कर भी विराट कोहली ने कप्‍तानी में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

कानपुर : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली अपनी कप्‍तानी में इंग्‍लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच हार गये हैं. इंग्‍लैंड की टीम ने कानुपर में भारत को श्रृंखला के पहले मैच में 7 विकेट से हराया और 1-0 की बढ़त बना ली. खराब बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया को हार का सामना […]

विज्ञापन

कानपुर : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली अपनी कप्‍तानी में इंग्‍लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच हार गये हैं. इंग्‍लैंड की टीम ने कानुपर में भारत को श्रृंखला के पहले मैच में 7 विकेट से हराया और 1-0 की बढ़त बना ली.

खराब बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इस बात को कप्‍तान विराट कोहली ने स्‍वीकार किया और उन्‍होंने हार के लिए बल्‍लेबाजों को ही जिम्‍मेवार बताया और इंग्‍लैंड के गेंदबाजों की तारीफ की. कोहली ने कानुपर टी-20 में ओपनिंग की और 29 रनों की पारी खेली. लेकिन कोहली के लिए सारे प्रयोग विपरित साबित हुए और टीम को हार का सामना करना पडा़.

टीम इंडिया की हार के बाद भी विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल महेंद्र सिंह धौनी की वनडे और टी-20 से कप्‍तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली बतौर कप्‍तान अपना पहला टी-20 मैच खेले, लेकिन इसमें उन्‍हें करारी हार का सामना करना पड़ा.
कोहली कप्‍तानी करते हुए पहले ही टी-20 मैच में हारने वाले भारत के पहले कप्‍तान बन गये हैं. इससे पहले किसी भी भारतीय कप्‍तान को अपने पहले मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा था. हालांकि कोहली ने बतौर कप्‍तान अपने पहले वनडे मैच में शानदार जीत दर्ज की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola