कोहली ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा

Updated at : 26 Jan 2017 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा

कानपुर : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिये इंग्लैंड के गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि मेजबान टीम ने 30 से 35 रन कम बनाये. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को सात विकेट पर 147 रन बनाने दिये. इंग्लैंड ने बाद में कप्तान इयोन मोर्गन […]

विज्ञापन

कानपुर : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन के लिये इंग्लैंड के गेंदबाजों की तारीफ की और कहा कि मेजबान टीम ने 30 से 35 रन कम बनाये. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को सात विकेट पर 147 रन बनाने दिये.

इंग्लैंड ने बाद में कप्तान इयोन मोर्गन के अर्धशतक से जीत दर्ज की. कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘इंग्लैंड ने आज हमसे बेहतर क्रिकेट खेली और वे जीत के हकदार थे. उनके गेंदबाजों को श्रेय जाता है. उन्होंने अच्छी लेंथ तथा अतिरिक्त तेजी और उछाल के साथ गेंदबाजी की. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘हमें भी अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी लेकिन इस विकेट पर हमने 30 से 35 रन कम बनाये. ‘

युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लेकर भारत को वापसी दिलाने की भी कोशिश की. कोहली ने इस लेग स्पिनर की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उस पर (चहल) काफी विश्वास है. वह मेरे साथ आरसीबी में खेलता है. उसमें विकेट लेने की क्षमता है. वह अपनी योग्यता के प्रति आश्वस्त है. ‘ इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपने गेंदबाजों की प्रशंसा की. मोर्गन ने कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों ने आज बेजोड़ प्रदर्शन किया.
मोईन अली ने विशेषकर शानदार खेल दिखाया. टाइमल मिल्स और क्रिस जोर्डन ने भी अहम भूमिका निभायी. उन्होंने इस छोटे मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिये. ‘ आफ स्पिनर मोईन अली ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिये और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजी इकाई के रुप में हमारा प्रदर्शन शानदार रहा. हमें खुशी है कि हम 1-0 से बढ़त बनाने में कामयाब रहे. वनडे से मुझे थोड़ा आत्मविश्वास हासिल हुआ लेकिन मैंने सही लेंथ से गेंदबाजी करने की कोशिश की.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola