टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने होटल में फहराया झंडा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2017 1:46 PM
कानपुर : टीम इंडिया और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सदस्यों ने आज होटल में झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान भी गाया. यूपीसीए के निदेशक एस के अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह होटल प्रबंधन ने होटल की दसवीं मंजिल पर स्विमिंग पूल […]
कानपुर : टीम इंडिया और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के सदस्यों ने आज होटल में झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान भी गाया. यूपीसीए के निदेशक एस के अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह होटल प्रबंधन ने होटल की दसवीं मंजिल पर स्विमिंग पूल के किनारे ध्वजारोहण का इंतजाम किया था.
सुबह दस बजे कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी यूपीसीए के अधिकारियों के साथ दसवीं मंजिल पर पहुंचे. कोहली ने झंडे की डोरी खींचकर झंडा फहराया और सभी ने राष्ट्रगान गाया. उसके बाद टीम के दोनों खिलाड़ी अपने कमरे में चले गये. होटल के जिम में इंग्लैंड के खिलाड़ी एक्सरसाइज करते देखे गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










