कोहली ने हार के बावजूद टीम की तारीफ की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2017 10:20 AM
कोलकाता : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे और अंतिम क्रिकेट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पांच रन की शिकस्त के बावजूद मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए केदार जाधव और हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 321 रन बनाए जिससे जवाब में भारत नौ […]
कोलकाता : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने तीसरे और अंतिम क्रिकेट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पांच रन की शिकस्त के बावजूद मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए केदार जाधव और हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की.
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 321 रन बनाए जिससे जवाब में भारत नौ विकेट पर 316 रन ही बना सका. भारत की ओर से केदार जाधव ने 75 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाए जबकि कोहली (55) और हार्दिक पंड्या (56) ने अर्धशतक जड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. भारत ने हालांकि श्रृंखला 2-1 से जीती. जाधव और पंड्या ने छठे विकेट के लिए 104 रन भी जोड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










