कोहली ने ‘महान कप्तान'' होने के संकेत दे दिये हैं : राहुल

Updated at : 18 Jan 2017 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली ने ‘महान कप्तान'' होने के संकेत दे दिये हैं : राहुल

कटक : सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने आज कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी उर्जा, जुनून और उदाहरण पेश करने के अपने जज्बे से ‘महान कप्तान’ होने के संकेत पहले ही दे दिये हैं. राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की […]

विज्ञापन

कटक : सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने आज कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी उर्जा, जुनून और उदाहरण पेश करने के अपने जज्बे से ‘महान कप्तान’ होने के संकेत पहले ही दे दिये हैं. राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर अपने कप्तान की तारीफों के पुल बांधे.

मेजबान टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाये है. राहुल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह दिखता है कि कोहली ने हमारे सामने कैसे उदाहरण पेश किये हैं. उसने कई बार टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया है. हम उनका अनुकरण करते हैं और देखते हैं कि वह अपनी पारी कैसे आगे बढ़ाता है. वह मैदान पर किस तरह की उर्जा, उत्साह और जुनून दिखाता है. इसका असर हम सभी पर पड़ता है. हम उससे काफी कुछ सीखते हैं. ”

उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसा खिलाड़ी है जो सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन करने के बारे में नहीं सोचता बल्कि वह टीम को भी अपने साथ ले जाना चाहता है. वह हमें हमेशा रास्ता दिखाता है, अपने अनुभव साझा करता है और हमें प्रतिक्रिया भी देता हैं, हमें बताता है कि हम किस तरह से बेहतर कर सकते थे. यह महान कप्तान के संकेत हैं. ” कोहली को सीमित ओवरों की कप्तानी सौंपे जाने के तुंरत बाद पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने 50 ओवरों में 351 रन का असंभव लक्ष्य दिया था जिसके बाद कोहली ने केदार जाधव के साथ मिलकर अपना 27वां शतक जड़ा और भारत को शानदार जीत दिलायी. महेंद्र सिंह धौनी के कप्तानी छोड़ने के बारे में राहुल ने कहा कि दोनों का टीम में होना अच्छा है.
राहुल ने कहा, ‘‘अभी सिर्फ एक ही मैच हुआ है, लेकिन जो खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, वे जानते हैं कि वह कितना आक्रामक कप्तान है. हमें विराट के नेतृत्व में खेलना पसंद है. ” उन्होंने कहा, ‘‘उसने हमेशा मेरा समर्थन किया है और ऐसा युवा कप्तान होना अच्छा है और साथ ही हमारे साथ टीम में महेंद्र सिंह धौनी है जो कप्तान के तौर पर सिर्फ विराट को ही सलाह नहीं देते बल्कि युवाओं को भी सलाह देते हैं. दोनों का टीम में होना अच्छा है. ”
पारी का आगाज करने के लिये अजिंक्य रहाणे के साथ थोड़ी सी प्रतिस्पर्धा है लेकिन राहुल ने कहा कि यह प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि अन्य खिलाड़ी भी काफी सक्षम हैं. यही चीज मुझे सुबह उठाती है और हर दिन कड़ी ट्रेनिंग कराती है. इससे हर दिन कडा अभ्यास करता हूं. ” राहुल ने कहा, ‘‘मेरा स्थान लेने के लिये बेंच पर काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी इंतजार कर रहे हैं.
यह अच्छा स्थान है. टीम में प्रतिस्पर्धा पसंद है. हम कभी भी प्रतिस्पर्धा या अन्य खिलाडियों के दबाव की शिकायत नहीं करते. यह आपको प्रेरित करता है. हम इसे सकारात्मक रुप से लेते हैं. हम हमेशा सकारात्मक बने रहने की कोशिश करते हैं. ” पारी का आगाज करने की जोडियों के बारे में पूछने पर राहुल ने कहा, ‘‘इसे मेरे उपर कोई असर नहीं पड़ता. यह कोच और कप्तान का सिरदर्द है. हम एक स्थान के लिये प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाडियों का होना पसंद करेंगे. हमें कड़ी ट्रेनिंग करनी चाहिए. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola