M S Dhoni ने कई बार मुझे बाहर होने से बचाया : विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2017 3:14 PM
नयी दिल्ली : विराट कोहली के लिये महेंद्र सिंह धौनी कप्तान ही नहीं बल्कि संरक्षक भी थे भारतीय टीम के तीनों प्रारुपों के नव नियुक्त कप्तान ने खुलासा किया है कि धोनी ने कई बार उन्हें भारतीय टीम से बाहर होने से बचाया. कोहली ने 2008 में श्रीलंका में वनडे में पदार्पण के बाद अपनी […]
नयी दिल्ली : विराट कोहली के लिये महेंद्र सिंह धौनी कप्तान ही नहीं बल्कि संरक्षक भी थे भारतीय टीम के तीनों प्रारुपों के नव नियुक्त कप्तान ने खुलासा किया है कि धोनी ने कई बार उन्हें भारतीय टीम से बाहर होने से बचाया. कोहली ने 2008 में श्रीलंका में वनडे में पदार्पण के बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट धौनी की कप्तानी में खेली. अपने शुरुआती दिनों में कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन धौनी ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और उनका स्थान सुरक्षित रखा.
बीसीसीआई डॉट टीवी के अनुसार कोहली ने कहा, ‘वह (धोनी) वो इंसान थे जो शुरू में मेरे मार्गदर्शक थे और जिन्होंने मुझे मौके दिये. उन्होंने मुझे एक क्रिकेटर के रूप में उभरने का पर्याप्त समय दिया और कई बार मुझे टीम से बाहर होने से बचाया.’ भारत के नंबर एक बल्लेबाज ने साफ किया कि कप्तान के रूप में धौनी की जगह लेना आसान नहीं होगा.
कोहली ने कहा, ‘निश्चित तौर पर उनकी जगह भरना आसान नहीं है. जब आप महेंद्र सिंह धौनी के बारे में सोचते हो तो दिमाग में पहला शब्द कप्तान आता है. आप महेंद्र सिंह धौनी को किसी अन्य तरह से नहीं जोड़ सकते. मेरे लिये वह हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे.’
धौनी ने बुधवार को सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी थी जिसके बाद चयन समिति ने कोहली ने इन दोनों प्रारुपों का भी कप्तान नियुक्त किया. वह पहले ही टेस्ट टीम के कप्तान थे. कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलनी है जिसका पहला मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










