वरिष्ठ उपाध्यक्ष को लेकर बीसीसीआई संशय में

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाने के बाद क्रिकेट बोर्ड संशय में हैं कि अपने पांच उपाध्यक्षों में से किसे कार्यवाहक प्रमुख के रुप में नामित करे. फिलहाल दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अनुभवी अधिकारी सीके खन्ना तीसरी बार उपाध्यक्ष बने हैं और सबसे वरिष्ठ […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाने के बाद क्रिकेट बोर्ड संशय में हैं कि अपने पांच उपाध्यक्षों में से किसे कार्यवाहक प्रमुख के रुप में नामित करे. फिलहाल दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अनुभवी अधिकारी सीके खन्ना तीसरी बार उपाध्यक्ष बने हैं और सबसे वरिष्ठ हैं. वह मध्य क्षेत्र से उपाध्यक्ष हैं.
हालांकि डीडीसीए के पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सौंपी रिपोर्ट में खन्ना को ‘घातक प्रभाव वाला’ करार दिया है. ऐसी संभावना नहीं है कि फाली एस नरिमन और गोपाल सुब्रमण्यम न्यायमूर्ति मुदगल जैसे विधि विशेषज्ञ की रिपोर्ट का संज्ञान नहीं लें.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




